उत्तराखंड खबर

3194 Videos

पुलिसकर्मियों के लिए जारी हुई सोशल मीडिया की गाइडलाइंस, वर्दी में रील बनाने, आपत्तिजनक पोस्ट करने पर पाबंदी

DEHRADUN: वर्दी में सोशल मीडिया पर रील या पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मियों को अब सावधान हो जाना चाहिए। डीजीपी अभिनव कुमार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए वक्त बर्बाद करने, और कई बार गोपनीयता का उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए सख्त एडवायजरी जारी की है। इस एडवायजरी के बाद पुलिसकर्मियों का अपने पर्सनल सोशल […]

इस बार कर्तव्यपथ के बजाए  भारत पर्व में दिखेगी उत्तराखंड की झांकी, देवभूमि की विकास यात्रा की झलक दिखेगी

DEHRADUN:  कर्तव्य पथ पर होने वाली  गणतंत्र दिवस परेड में इस बार उत्तराखंड की झांकी नजर नहीं आएगी। इसकी जगह 23 से 31 जनवरी तक लाल किले में आयोजित होने वाले भारत पर्व में उत्तराखंड की झांकी को शामिल किया जाएगा। विकसित उत्तराखंड की थीम पर झांकी तैयार की जा रही है। बीते वर्ष गणतंत्र […]

चीला नहर से बरामद हुआ वार्डन आलोकी का शव, हादसे में 5 वन कर्मियों की मौत, वाहन कंपनी पर केस दर्ज

RISHIKESH:  ऋषिकेश की चीला रेंज में सोमवार को नए वाहन के ट्रायल के दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में लापता हुई महिला वार्डन का शव गुरुवार सुबह बरामद किया गया है। दूसरी तरफ वाहन कंपनी और चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  वन क्षेत्राधिकारी गौहरी रेंज राजाजी टाइगर रिजर्व राजेश चंद्र जोशी की लिखित […]

हल्द्वानी-देहरादून के बाद अयोध्या के लिए अब इन दो शहरों से भी शुरू हुई  बस सेवा

RISHIKESH: भगवान राम पर आस्था रखने वाले लाखों उत्तराखंडियों के लिए अच्छी खबर है। जो लोग राम मंदिर के दर्शन के लिए अयोध्या जाना चाहते हैं उनके लिए उत्तराखंड के चार शहरों से अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा शुरू की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद परिवहन निगम ने हल्द्वानी, […]

मातृशक्ति के कौशल की देश दुनिया में धमक, आत्मनिर्भर बनी महिलाएं- मुख्यमंत्री धामी

RUDRAPUR:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को रूद्रपुर में आयोजित नारीशक्ति वन्दन महोत्सव में उमड़े जनसैलाब में उपस्थित मातृशक्ति का आभार व्यक्त कर सभी को आगामी उत्तरायणी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने विभिन्न महिला समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि आज एक […]

देहरादून नगर निगम पार्षदों ने डकारे 60 करोड़, RTI से हुआ खुलासा, बिजनौर सहारनपुर के लोगों के नाम पर भरी जेब

DEHRADUN: देहरादून नगर निगम में एक और नया घोटाला उजागर हुआ है। निगम पार्षदों ने अफसरों के साथ मिलीभगत कर मोहल्ला स्वच्छता समितियों की आड़ में लगभग 60 करोड़ से भी अधिक की धनराशि का दुरुपयोग किया है। निगम के 100 वार्डों में 1021 पर्यावरण मित्रों की तैनाती की है। इनमें से अधिकांश को फर्जी […]

सविता कंसवाल को मरणोपरांत राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, छलक उठी डेयरडेविल बेटी के माता पिता की आंखें

NEW DELHI: एडवेंचर खेलों में उत्तराखंड का नाम रोशन करनेवाली उत्तरकाशी की बेटी सविता कंसवाल को मरणोपरांत तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2022 दिया गया। सविता के पिताजी राधेश्याम कंसवाल ने ये पुरस्कार ग्रहण किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जिस वक्त सविता के पिताजी को सम्मानित कर रही थी,तभी वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आई। […]

सीएम धामी ने दिए निर्देश, सड़क हादसे रोकने के प्रभावी कदम उठाए जाएं, क्रैश बैरियर जल्दी लगाए जाएं

DEHRADUN:  सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं। राज्य के सभी चिन्हित  मार्गों पर क्रैश बैरियर का अवशेष कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ चारधाम यात्रा से पहले पूर्ण किया जाए। ब्लैक स्पॉट पर नियमित रूप से रोड सेफ्टी ऑडिट किया जाए। राज्य के पर्यटक स्थलों के आस-पास जहां पर वाहनों के […]

IPS मनोज शर्मा के संघर्ष की कहानी 12TH FAIL फिल्म, IRS पत्नी श्रद्धा जोशी का है पहाड़ से नाता

E- DESK:  आजकल 12th Fail मूवी की हर जगह धूम है। एक साधारण से परिवार से आने वाले दो युवाओं के संघर्ष, प्रेम और सपनों को साकार होने की कहानी हर किसी को लुभा रही है। मनोज शर्मा को आईपीएस बनने के लिए कितने संघर्षों से गुजरना होता है वो इस फिल्म में दिखाया गया […]

UKSSSC ने 136 पदों पर निकाली इंटर स्तरीय भर्ती, लेकिन कई पदों में मांगी बीएससी की शैक्षिक आहर्ता

DEHRADUN: उत्तराखंड के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती का विज्ञापन जारी किया। इसके तहत पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी, प्रदर्शक व निरीक्षक के 136 पदों पर भर्ती का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन 10 जनवरी, 2024 से शुरू होंगे और अंतिम तिथि 30 जनवरी, 2024 […]

नई गाड़ी के ट्रायल के दौरान चीला रेंज में भीषण सड़क हादसा, 4 वन अधिकारियों की मौत, एक लापता, 5 घायल

RISHIKESH:  सोमवार को ऋषिकेश चीला मार्ग पर दुखद सड़क हादसे में दो रेंजरों समेत चार लोगों की मौत गई। नहर में गिरी एक अधिकारी लापता हैं। पांच वन कर्मियों को गंभीरावस्था में एम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक वनाधिकारियों में एक पीएमओ में तैनात आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई बताए गए हैं। मिली जानकारी […]

उत्तरकाशी में सीएम धामी का रोड शो, जिले को दी करोड़ों की योजनाओं की सौगात

UTTARKASHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज उत्तरकाशी दौरे पर रहे। जहां उन्होंने रोड शो कर दीदी भुली महोत्सव में हिस्सा लिया। सीएम धामी ने उत्तरकाशी जिले के लिए 57.38 करोड़ रुपए की 24 योजनाओं का शिलान्यास और 45.37 करोड़ रुपए की 38 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान सीएम धामी ने स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों […]