क्या आप जानते हो

2971 Videos

जेनी प्रकरण ने फिर सुलगाई सियासत, जेनी बोली हरक ने रेप किया, बेटे को मिले पिता का नाम

DEHRADUN :उत्तराखंड की राजनीति में 23 साल बाद फिर से दीवाली के मौके पर जेनी प्रकरण का बम फूटा है। 2003 में तत्कालीन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत पर यौन शोषण और अपने बच्चे का पिता होने का आरोप लगाने वाली जेनी ने शनिवार को देहरादून में पत्रकार वार्ता कर अपनी आपबीती सुनाई। जेनी ने […]

नेगी दा,  हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड,  गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदान किए उत्तराखंड, गौरव सम्मान, वीरता पुरस्कार

DEHRADUN: सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडेय को उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों के लाइप टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने परेड ग्राउंड में ये सम्मान प्रदान किए। इसके अलावा गृहमंत्री ने 15 हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और उत्तराखंड बाल वीरता पुरस्कार भी […]

गृह मंत्री अमित शाह बोले मोदी धामी ने बदली उत्तराखंड की तस्वीर, अबकी बार 65 पार का नारा दिया

DEHRADUN:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तराखंड के दौरे पर हैं। परेड ग्राउंड में अमित शाह ने  विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों को गिनवाया। अमित शाह ने बीजेपी को भी चुनाव के लिए कमर कसने […]

पौड़ी: डीएफओ का घेराव हुआ तो उल्टा ग्रामीणों पर ही दर्ज कर दिया मुकदमा, वनकर्मयों ने किया कार्य बहिष्कार

DEHRADUN: गुलदार के आतंक से पौड़ी जिला मुख्यालय से सटे गांव हलकान हैं। वन विभाग जवाबदेही तय करने में भले सोया रहा हो, लेकिन मुकदमे दर्ज करने में अव्वल दिखता है। खांड्यूसैंण में गुलदार के हमले में पांच वर्षीय बच्ची की मौत का मामला अब मुकदमों में फंस गया है। बुधवार को घटना के बाद […]

अनीता शर्मा को मिलेगा उत्तराखंड गौरव सम्मान, 2 ऑटिस्टिक बच्चों की मां की यात्रा ने बदली सैकड़ों बच्चों की जिंदगी

DEHRADUN: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के लिए अपना विशेष योगदान देने वाले 15 महानुभावों को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया जाएगा। उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2026 हेतु चयनित महानुभावों को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में ये पुरस्कार प्रदान किए […]

दीवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों की बल्ले बल्ले, 3 फीसदी बढ़ाया गया महंगाई भत्ता

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीवाली से पहले राज्य के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत वृद्धि के प्रस्ताव को सीएम धामी ने मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। बढ़ी हुई […]

गंगोत्री हाईवे पर भागीरथी नदी में समाई इनोवा कार, 4 की मौत,2 लापता

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। गंगोत्री नेशनल हाईवे पर गंगनानी धर्मकुंड के पास एक अनियंत्रित इनोवा कार सीधे गहरी नदी में जा गिरी। इस भयानक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 2 लोग लापता बताये जा रहे हैं, जिनकी तलाश अभी जारी […]

अग्निवीरों को मिलेगा दो साल का एक्सटेंशन, 75% अग्निवीरों को भी मिलेंगे स्थाई भर्ती के मौके

DEHRADUN: भारत सरकार ने अग्निवीर योजना पर बड़ा फैसला लिया है। अब अग्निवीर योजना के तहत  4 साल की बजाए 6 साल तक आर्मी में सेवा का मौका मिलेगा और 6 साल के बाद भी सेना में बने रहने के लिए योग्यता के आधार पर स्थाई रूप से चयन के मौके मिलेंगे। यानी अग्निवीर का […]

17 अक्टूबर से लापता वकील की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

BAGESHWAR: बागेश्वर में 17 अक्टूबर से लापता अधिवक्ता धीरेन्द्र परिहार उर्फ कक्कू (35) की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में  नुमाइश मैदान निवासी लता भंडारी और उसके भाई त्रिभुवन विष्ट उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर तीन नवंबर की शाम गोमती नदी के पास से […]

गुलदार के हमले में मासूम की मौत पर फूट पड़ा जनाक्रोश, पौड़ी विधायक को बनाया बंधक, विधायक की गाड़ी पर चढ़ी ‘दादी’

PAURI: पौड़ी जिले में गुलदार का आतंक कम होने का नाम नही ले रहा। ऐसा कोई महीना नही जब पौड़ी के आसपास गुलदार ने दहशत न दिखाई हो। पिछले एक साल के भीतर पौड़ी जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की रेंज में सटे गांवों में गुलदार के हमले की 15 घटनाएं हो चुकी हैं जिनमें […]

पौड़ी: गुलदार ने 7 साल की मासूम को बनाया निवाला, फिर से गुलदार की सक्रियता से लोगों में खौफ

PAURI: पौड़ी जिला मुख्यालय के आसपास के गावों में गुलदार का आतंक थमनेका नाम नही ले रहा है। पौड़ीसे सटे ओजली गांव में मंगलावर शाम को गुलदार ने 7 साल की बच्ची को निवाला बना लिया। क्षेत्र में गुलदार के आतंक की लगातार बढ़ती घटनाओं पर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। सूचना पाकर वन विभाग […]

उत्तराखंड: केदारताल ट्रेक पर सर्च एंड रेस्क्यू टीम को मिले दो शव, 6 ट्रेकर्स अभी भी लापता

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए आठ लोगों में से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं| मंगलवार को चलाए गए सघन सर्च अभियान के दौरान रेस्क्यू टीम को एक महिला और एक पुरुष पर्वतारोही का शव मिला। ट्रैक पर लापता अन्य 6 लोगों की तलाश के […]