टिहरी264 Videos

दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल, – इस्तीफा देना मंजूर, लेकिन माफी नहीं मांगूंगा

DEHRADUN:  कुंजापुरी महोत्सव में सिंगर दलेर मेहंदी के मंत्री सुबोध उनियाल की बहस का मामला अंतहीन होता जा रहा है। एक कार्यक्रम के दौरान मंत्री के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें उन्होंने मंच से कहा ‘ मैं इस्तीफा देना पसंद करूंगा, माफी नहीं मांगूंगा। जीवन में आत्मसम्मान बहुत बड़ी चीज है।’ बता […]

CM धामी बोले युवाओं की मेहनत और हौसले से विकसित उत्तराखंड की यात्रा जारी है, देवभूमि डायलॉग के कार्यक्रम में युवाओं से संवाद

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि डायलॉग के कार्यक्रम विकसित उत्तराखंड-यात्रा जारी है कार्यक्रम में उत्तराखंड के विभिन्न युवाओं के साथ संवाद किया और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं की अथक मेहनत और सरकार की बेहतर योजनाओं से हर क्षेत्र में उत्तराखंड को […]

छात्रसंघ चुनाव: DAV देहरादून में नवदीप बने अध्यक्ष, हल्द्वानी में निर्दलीय ने छुड़ाए पसीने, पहाड़ों में NSUI अव्वल

HALDWANI/DEHRADUN: झड़प, मारपीट, हिंसा, तोड़फोड़की घटनाओं के बीच  उत्तराखंड के विभिन्न कॉलेजों में छात्रसंघ चुनावों के नतीजे आ गए हैं। पहाड़ के कॉलेजों में एनएसयूआई ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि शहरी क्षेत्रों में एबीवीपी ने परचम लहराया है। सूबे के सबसे बड़े डीएवी कॉलेज में भी एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की […]

अगले 48 घंटे में बिजली चमकने के साथ होगी तेज बारिश, रेड अलर्ट जारी

DEHRADUN: मानसून के जाते जाते उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम […]

मुख्यमंत्री धामी ने विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत की ₹ 227 करोड़ की धनराशि

DEHRADUN:   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किये जाने हेतु ₹ 241.48 लाख के सापेक्ष प्रथम किश्त में ₹ 96.59 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने के साथ ही जनपद देहरादून के न्यू कैंट मार्ग 1.650 किमी मार्ग को 02 लेन से 03 लेन में […]

भाजपा के दो नेताओं में मेडिकल कॉलेज पर किचकिच, नई टिहरी में स्थानीय लोगों का जोरदार प्रदर्शन

TEHRI: टिहरी जिले में मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित स्थान को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। दो साल पहले नई टिहरी के इणिया में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयनित कीगई थी, लेकिन अब इसे नरेंद्रनगर विधानसभा के पिफल्टी में देखा जा रहा है। इस बात से जहां स्थानीय जनता में आक्रोश है, वहीं […]

टिहरी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में मृतक केतन लाल का दोस्त  दिवाकर डिमरी गिरफ्तार

TEHRI: टिहरी के लंबगांव क्षेत्र के बहुचर्चित केतन लाल हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दिवाकर डिमरी को गिरफ्तार कर लिया है। लंबगांव थाना पुलिस की यह कार्रवाई पीड़िता की मां और ग्रामीणों के विरोध के बाद सामने आई है। पीड़िता […]

कौन हैं मणिका राणा? जंतर-मंतर छात्र आंदोलन में शामिल हुई, रील बनाई, BJP युवा मोर्चा ने पद से हटाया

TEHRI: जंतर-मंतर पर हुए Gen-Z प्रदर्शन की गूंज अब भाजपा के संगठन के भीतर भी सुनाई देने लगी है। प्रदर्शन में शामिल हुए भाजपा से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों पर गाज गिरने लगी है। जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन में शामिल भाजपा युवा मोर्चा की नई टिहरी मंडल अध्यक्ष मणिका राणा को पद से हटा […]

ड्यूटी से लौटते वक्त पुलिस जवान की कार गहरी खाई में गिरी,  चौकी प्रभारी की मौत, परिवार में कोहराम

RISHIKESH: ऋषिकेश से सटे शिवपुरी में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। ड्यूटी से लौटते वक्त उत्तराखंड पुलिस के जवान की कार गहरी खाई में गिर गई जिससे शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे की जानकारी पुलिस प्रशासन को काफी देर से मिली। हादसा देर रात […]

जसपाल राणा को आज ही होना था डिस्चार्ज, फिर अचानक ऐसा क्या हो गया? अस्पताल ने बताया

DELHI:  भारत के दिग्गज निशानेबाज और शूटिंग टीम के कोच जसपाल राणा के निधन से खेल जगत मे शोक की लहर है। राणा का 49 साल की उम्र में मैक्स अस्पताल साकेत में आज सुबह निधन हो गया था। तीन दिन पहले हार्ट अटैक के बाद उनको साकेत मैक्स में भर्ती कराया गया था, जहां […]

प्रेमिका ने द लित प्रेमी को मिलने बुलाया, परिजनों ने पीट पीटकर युवक को मार डाला, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

TEHRI:  टिहरी के प्रतापनगर लंबदांव क्षेत्र से हैरान करने वाली खबर आई है। यहां एक दलित युवक को सवर्ण युवती से प्रेम करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। देवल गांव के 18 वर्षीय केतन लाल की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि युवक का एक नाबालिग युवती से प्रेम […]

बड़ा हादसा टला, तोता घाटी में चारधाम यात्रा से लौट रही बस पलटी

Tehri: चारधाम यात्रा मार्ग पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे। चारधाम यात्रा से लौट रही यात्रियों से भरी एक बस रविवार को तोता घाटी के पास दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई। बस में कुल 39 यात्री सवार थे। हादसे में 3 से 4 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि अन्य […]