अल्मोड़ा में अजय टम्टा का अजेय सफर जारी, प्रदीप टम्टा को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई
ALMORA: लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अलमोडा संसदीय सीट पर भाजपा के अजय टम्टा ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक जमाई है। अजय टम्टा ने कांग्रेस के प्रदीप टम्टा को 225893 वोटों के अंतर से हराया।
अजय टम्टा औऱ प्रदीप टम्टा लोकसभ चुनाव में चौथी बार आमने सामने थे। 2009 के चुनाव में प्रदीप टम्टा के खाते में ये सीट गई थी। लेकिन 2014 से अब तक यहां कमल खिलता रहा है। अल्मोड़ा सीट परसबसे कम मतदान हुआ था और कुल 6 लाख 53 हजार 896 वोट पड़े थे। इसमें से अजय टम्टा को 4 लाख 17 हजार 535 वोट मिले जबकि प्रदीप टम्टा 191642 वोटों पर सिमटकर रह गए।
इस तरह एक बार फिर से ये सीट भाजपा के खाते में गई है।
(Visited 266 times, 1 visits today)