भाजपा के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, मेरा पानी पीकर वोट नहीं दिया तो पेट में पड़ेंगे कीड़े

Share this news

HARIDWAR: हरिद्वार जिले की लक्सर विधानसभा से पूर्व विधायक संजय गुप्ता का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें गुप्ता कह रहे हैं जो मेरा लाया साफ पानी पीकर भी मुझे वोट नहीं देगा, उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे।

अपने जन्मदिन के कार्यक्रम में संजय गुप्ता अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रहे थे। इसदौरान उन्होंने कहा कि विधायक रहते मैंने क्षेत्र में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए पानी की टंकियों का निर्माण कराया और लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराया। पहले 20 फीट पर निकला गंदा पानी मिलता था, लेकिन उन्हें जनता को साफ पानी दिया।

इसी दौरान मजाकिया अंदाज में गुप्ता ने कहा कि जो मेरा लाया हुआ साफ पानी पिएगा और मुझे वोट नहीं देगा, तो उसके पेट में कीड़े पड़ेंगे और पेट फट जाएगा। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूर्व विधायक का बयान सामने आने के बाद अब राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

संजय गुप्ता साल 2012 में लक्सर से पहली बार विधायक चुने गए, 2017 के विधानसभा चुनाव में वे लगातार दूसरी बार इसी सीट से विजयी होकर विधायक बने। लेकिन साल 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद शहजाद ने इस सीट पर बड़ी जीत दर्ज की थी

 

 

(Visited 75 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In