देहरादून: सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार ढही, युवक गंभीर रूप से घायल

Share this news

DEHRADUN:  राजधानी देहरादून के हाथीबड़कला में सेंट्रियो मॉल के सामने मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक भरभराकर ढह गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक युवक दबकर घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, टिहरी के रतौली गांव का रहने वाला 26 साल का सचिन पुत्र बलबीर सिंह, देहरादून में पासपोर्ट बनवाने आया था। शाम के समय वह सेंट्रियो मॉल के सामने इंतजार कर रहा था। इसी दौरान सर्वे ऑफ इंडिया की दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। सचिन मलबे के नीचे दब गया। उसका बायां पैर बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के समय पास में ही चाय का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय विनोद को भी हल्की चोटें आई हैं।

हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल युवक को मलबे से निकालकर अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद सरकारी भवनों और उनकी पुरानी दीवारों के रखरखाव व सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

(Visited 54 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In