ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, मैक्स खाई में गिरने से 5 की मौत, 5 घायल
Nainital: नैनीताल के ओखलकांडा ब्लॉक से में दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। यहां पतलट सड़क मार्ग पर यह मैक्स वाहन खाई में गिर गया जिससे 5 लोगों की जान चली गई। वाहन सवार अन्य लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से मैक्स वाहन ओखलकांडा ब्लॉक के पुड़पुड़ी जा रहा था। शाम करीब सात बजे पतलोट में वाहन अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के वक्त वाहन में 10 लोग सवार थे। जिनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों की खोजबीन और बचाव के लिए रेस्क्यू किया जा रहा है।
(Visited 503 times, 1 visits today)