शोक में डूबी म्यूजिक इंडस्ट्री, पहाड़ के प्रतिभाशाली संगीतकार गुंजन डंगवाल का सड़क हादसे में निधन

Share this news

Dehradun: शनिवार की सुबह उत्तराखंड के संगीत जगत के लिए स्तब्ध करने वाली खबर लेकर आई। उत्तराखंड के युवा संगीत निर्देशक व गायक गुंजन (Uttarakhand musician Gunjan Dangwal dies in Panchkula accident) डंगवाल का चंडीगढ़ के पास पंचकुला में सड़क हादसे में निधन की खबर है। एक प्रतिभावान युवा के असमय चले जानेसे उत्तराखंड का संगीत जगत शोक में डूबा है।

सूत्रों के मुताबिक गुंजन डंगवाल बीती रात अफने मित्र से मिलने के लिए देहरादून से चंडीगढ़ निकले थे। इस दौरान पंचकुला के पास उनकी कार गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा इतना भीषण था कि गुंजन की मौके पर ही मौत हो गई। गुंजन के निधन से उत्तराखंड का संगीत जगत स्तब्ध है। कई गायकों, संगीत निर्देशकों ने गुंजन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

गुंजन डंगवाल उत्तराखंड के संगीत जगत का एक जाना पहचाना चेहरा थे। गुंजन ने अपनी मेहनत और लगन से बहुत ही कम वक्त में उत्तराखंड के संगीत जगत में अपना नाम कर लिया था। आज के दौर में उत्तराखंड के टॉप म्यूजिक डायरेक्टर्स में गुंजन का नाम सबसे प्रमुख था। संगीत में प्रयोग और गीतों में बेजोड़ शब्दों के माध्यम से वो हर प्रस्तुति को बेहतरीन बना देते थे। गुंजन हाल ही है में पहाड़ी अ-कैपेला- 3 की तैयारी कर रहे थे। अपनी फेसबुक पोस्ट के माध्यम से उन्होंने लोगों को इस बारे में जानकारी दी थी। पहाड़ी अ-कैपेला, नंदू मामा की स्याली, ऊडांदू भौंरा जैसे शानदार गीतों को पिरोने वाले गुंजन डंगवाल अब हमारे बीच नहीं हैं।

 

(Visited 2,101 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In