सोमेश्वर- विवादों के बाद मायके पहुंचकर भावुक हुई मंत्री रेखा आर्या, करप्शन के आरोप पर कांग्रेस ने किया तीखा विरोध

SOMESHWAR: पति गिरधारी लाल साहू से विवाद और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मंत्री रेखा आर्या पहली बार अपनी विधानसभा सोमेश्वर पहुंची। इस दौरान रेखा आर्या ने धन्यवाद रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया। जनसमर्थन देखकर रेखा आर्या भावुक हो गईं। उधर मंत्री पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर सोमेश्वर में कांग्रेस ने काले झंडे […]

जोशीमठ के पास बड़ा हादसा, बदरीनाथ से लौट रहा चॉपर क्रैश, 6 लोग थे सवार

CHAMOLI:  चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ के चाई गांव के ऊपर क्रैश हुआ है। हादसे के समय हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। ये चॉपर बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड देहरादून आ रहा था। हादसे की जानकारी मिलने के […]

पहाड़ों पर बर्फबारी, केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर,  मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

DEHRADUN: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री समेत तमाम ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है जबकि मैदानी इलाकों में भी बारिश के दौर से ठिछुरन बढ़ गई है। बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से नर-नारायण […]

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

GAIRSAIN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में जनपद चमोली के लिए 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 197.87 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का शिलान्यास तथा 34.04 करोड़ रुपये की लागत की 6 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है। ये योजनाएं पेयजल, सड़क […]

महज 9 घंटे में खत्म हुआ गैरसैंण विधानसभा का सत्र, अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पास, रेखा आर्य मामले पर विपक्ष का हंगामा

GAIRSAIN: गैरसैंण में आयोजित उत्तराखंड विधानसभा का सत्र भारी हंगामे के बीच तय समय से पहले खत्म हो गया है। सत्र के दूसरे दिन हंगामे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पास हुए। इस दौरान विपक्षी विधायकों का हंगामा और नारेबाजी जारी रही। विपक्षी विधायकों ने अध्यक्ष पीठ को काले कपड़े दिखाकर विरोध जताया। […]

गैरसैंण में कांग्रेस का विधानसभा कूच, यूकेडी का सड़कों पर आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था को छकाते हुए विधानसभा के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारी

GAIRSAIN:  भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में दोदिवसीय सत्र के पहले दिन सड़क पर कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल का जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार, बदहाल सड़कें, ध्वस्त शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराध, चंदा चोरी, , अंकिता भंडारी जैसे मुद्दों पर […]

धामी सरकार ने पेश किया 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट, विकास योजनाओं के लिए खोला खजाना

GAIRSAIN: गैरसैंण में विधानसभा के सत्र के दौरान सड़क पर जोरदार हंगामे के बीच धाम सरकार ने सदन में 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह अंतिम बजट माना जा रहा है, ऐसे में इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हर वर्ग को साधने की कोशिश के रूप […]

गैरसैंण विधानसभा सत्र में हंगामे के आसार, विधायक पूछेंगे 445 सवाल, अनुपूरक बजट पेश करेगी सरकार

GAIRSAIN: उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में मंगलवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सर्द मौसम के बीच सियासी पारा चढ़ने के आसार हैं। सरकार जहां अनूपूरक बजट पेश करेगी वहीं विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को जोरदार ढंग से घेरने की तैयारी में है। विधायकों औऱ मंत्रियों के 445 सवालों के जवाब […]

केदारनाथ- बदरीनाथ हाइवे के जुड़ने से सुगम होगी चारधाम यात्रा, सीएम धामी ने किया पुल और टनल का निरीक्षण

RUDRAPRAYAG:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के अंतर्गत निर्मित पुल एवं सुरंग परियोजना का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि जल्द ही इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित ‘एक पुस्तक दान करें, ज्ञान का वृक्ष लगाएं’ […]

20 हजार फीट की ऊंचाई पर  आदि कैलाश से गूंजा नशामुक्ति का संदेश, एंटी ड्रग अल्ट्रा रन में 1100 धावकों ने लिया हिस्सा

PITHORAGARH: 20 हजार फीट की ऊंचाई, माइनस 7 डिग्री की ठंड और नशामुक्ति के संकल्प के साथ ज्जबे वाली अल्ट्रा रन। सजग इंडिया की ओर से नशामुक्त भारत के संदेश के साथ आदि कैलाश परिक्रमा रन 2.0 के जरिए युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। इस आयोजन में 23 राज्यों के […]

हरिद्वार पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को किया गिरफ्तार, अंकिता केस में CBI कोर्ट में होनी थी पेशी

HARIDWAR: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी को लेकर किए गए दावों से सुर्खियों में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार पुलिस ने रविवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में […]

विधायक के भाइयों पर परिवार को धमकाने का आरोप,  CM ने लिया वायरल ऑडियो का संज्ञान, SSP को जांच के निर्देश

:  चकराता विधायक प्रीतम सिंह के भाइयों चमन सिंह और  राजपाल सिंहपर क्षेत्र के एक व्यक्ति को धमकाने और गाली गलौच का आरोप है। इस घटना का ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें चमन सिंह की ओर से बालकराम नाम के शख्स पर अपनी दोनों बेटियों को कांग्रेस में शामिल करवाने का दबाव बनाया जा रहा […]