पहाड़ों पर बर्फबारी, केदारनाथ से गंगोत्री तक बिछी सफेद चादर,  मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री समेत तमाम ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है जबकि मैदानी इलाकों में भी बारिश के दौर से ठिछुरन बढ़ गई है।

बदरीनाथ की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से नर-नारायण पर्वत पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। बदगरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालु बर्फ से ढकी चोटियों को देखकर मंत्रमुग्ध हैं। केदारनाथ धाम में आजसुबह से भारी बर्फबारी हो रही है। बर्फ के दौर के बीच भोलेनाथ केदर्शम के लिए श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिख रहा है।

गंगोत्री, हर्षिल, यमुनोत्री में भी बर्फबारी का दौर जारी है। इससे गोमुख तक सफेद चादर बिछ गई। गंगोत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। यमुनोत्री में भी बुधवार से हिमपात का दौर चल रहा है। केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर और बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को बंद होने हैं। ऐसे में बर्फबारी के बावजूद अंतिम दिनों में चारधाम आने वाले यात्रियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Heavy snowfall in gangotri and gaumukh trek rain in mussoorie brings cold wave kedarnath uttarakhand weather

चारधामों में बर्फबारी के बाद मसूरी में बारिश से ठंड बढ़ गई है। देहरादून में भी तापमान में अचानक गिरावट आई है।

 

 

 

(Visited 17 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In