रुद्रप्रयाग में आर्थो सर्जन गिरफ्तार, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के बदले मांगी 5 हजार की रिश्वत

DEHRADUN: दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगना जिला अस्पताल के ऑर्थोपेडिक सर्जन को भारी पड़ गया। सतर्कता विभाग की ट्रैप टीम ने शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कार्रवाई करते हुए जनपद रुद्रप्रयाग के जिला अस्पताल में कार्यरत ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को […]

हरीश रावत को ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, गले में मां की तस्वीर टांगकर पहुंचे हरदा

DEHRADUN: 2016 में हुए वीपीडीओ भर्ती घोटाले के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर हैं। पहले ईडी ने हरीश रावत के ओएसडी रहे चंदन जीना के घर छापेमारी करके उकी संपत्ति जब्त की थी और अब हरीश रावत को पूछताछ के लिए बुलाया है। ईडी के बुलावे के बाद हरीश […]

अगले 48 घंटे में बिजली चमकने के साथ होगी तेज बारिश, रेड अलर्ट जारी

DEHRADUN: मानसून के जाते जाते उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है। मौसम […]

किशाऊ बांध के विरोध में जौनसार बावर की महापंचायत में फैसला, क्वानू में बांध नहीं बनने देंगे

DEHRADUN: हिमाचल औऱ उत्तराखंड के बॉर्डर पर टोंस नदी पर प्रस्तावित किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर प्रभावित ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। परियोजना के विरोध में गुरुवार को आयोजित महापंचायत में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के करीब 20 गांवों से ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने हरिपुर-मीनस मोटरमार्ग पर चक्काजाम कर परियोजना के विरोध में […]

जाली दस्तावेजों से MBBS  दाखिला मामले में SIT ने की एक और गिरफ्तारी, 5 लाख रुपए बरामद

DEHRADUN: स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में एसआईटी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी धीरज कुमार श्रीवास्तव (37) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपित फर्जी प्रमाणपत्र तैयार कराने और अभ्यर्थियों को […]

ST/SC अत्याचार के लंबित मामलों पर मुख्यमंत्री धामी सख्त, पीड़ितों को समय पर न्याय, सुरक्षा देने के निर्देश

DEHRADUN: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान  मिले। लंबित विवेचनाओं और विशेष न्यायालयों में विचाराधीन मामलों की समयबद्ध समीक्षा के सीएम ने निर्देश दिए। कहा कि  राहत राशि के भुगतान में देरी नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंगलवार को […]

किच्छा: स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर विधायक-पूर्व विधायक में संग्राम, बेहड़ का आरोप मुझे थप्पड़ मारा, दोनों हिरासत में

KITCHA: किच्छा नगर निकाय चुनाव के मतदान के बीच स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विवाद खड़ा हो गया। किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़ औऱ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच गहमागहमी हाथापाई में बदल गई। बेहड़ का आरोप है कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के समर्थकों ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें […]

मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व, पेंशन, रोजगार, आर्थिक सहायता तथा विभिन्न क्षेत्रीय एवं व्यक्तिगत समस्याओं से संबंधित प्रकरण रखे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए […]

संगठन बनाम सरकार! चकराता के 60 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल होने कार्यालय पहुंचे, कैबिनेट मंत्री ने जताया विरोध, नहीं हुई ज्वाइनिंग

DEHRADUN:  चुनावी बेला नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी में दो नेताओं का ईगो अब संगठन बनाम सरकार का टकराव बनता जा रहा है। सोमवार को कांग्रेस पृष्ठभूमि से आए 60 कार्यकर्ता बीजेपी मे शामिल होने देहरादून पार्टी मुख्यालय आए थे, लेकिन कैबिनेट मंत्री खजानदास ने वीटो लगाते हुए इन लोगों की ज्वाइनिंग टाल दी। […]

एक दशक से आधा अधूरा छूटा 2.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण, कोला के ग्रामीण परेशान, होने लगा पलायन

ALMORA: एक तरफ सरकार गांव गांव तक सड़क बनाने की बात कहती है, दूसरी तरफ कई ऐसे इलाके हैं, जहां दशकों से सड़क निर्माण का कार्य आधा अधूरा होकर अधर में लटका हुआ है। अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लॉक में जाजर कोला मार्ग पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनी है। ग्रामीणों की मांग है कि […]

देहरादून:  पारिवारिक विवाद में पति ने गोली मारकर की पत्नी की हत्या, खुद ही पुलिस को बताया वाकया

DEHRADUN: देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह सनसनीखेज खबर सामने आई जहां पारिवारिक विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी […]

स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्रों में फर्जीवाड़ा- स्वास्थ्य मंत्री के पास पहुंची 370 संदिग्ध अभ्यर्थियों की सूची

DEHRADUN: फर्जी स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्रों से एमबीबीएस में एडमिशन लेने के मामले में कई परतें खुलसती जा रही हैं। इस मामले में 4 एडमिशन रद्द होने के बाद अब 370 से ज्यादा संदिग्ध अभ्यर्थियों पर जांच की तलवार लटक रही है। मामले का खुलासा करने वाले एक्टिविस्ट प्रदीप बहुगुणा ने 370 संदिग्ध अभ्यर्थियों […]