देहरादून: फाइव स्टार होटल में हाउसकीपिंग में काम करने वाली महिला से नाबालिग ने किया रेप

Share this news

DEHRADUN: देहरादून के एक फाइव स्टार होटल मे स्टाफ के साथ रेप का मामला सामने आया है। मसूरी रोड स्थित होटल की हाउसकीपिंग स्टाफर ने आरोप लगाया है कि उसके साथ होटल के बाथरूम में दुष्कर्म किया गया। नाबालिग आरोपी उसी होटल में ठहरा था। (Minor Boy Rapes Houskeeping Staffer of five star hotel in doon)  पीड़ित महिला की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। पुलिस आरोपी को संरक्षण में लेकर जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेशी की तैयारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल रेजिडेंसी में एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह नौ बजे महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा। महिला ने इस पर कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। मेडिकल में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपी छत्तीसगढ़ से अपने माता-पिता के साथ यहां आया था। होटल में आरोपी का परिवार दो दिन पहले आकर ठहरा था। शुक्रवार को 12 बजे उन्हें चेकआउट करना था, लेकिन इससे पहले ही यह वारदात हो गई। इसके बाद होटल में हड़कंप मच गया।

 

 

 

(Visited 884 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In