जोशीमठ के पास बड़ा हादसा, बदरीनाथ से लौट रहा चॉपर क्रैश, 6 लोग थे सवार

Share this news

CHAMOLI:  चमोली जिले में एक हेलीकॉप्टर के लापता होने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर जोशीमठ के चाई गांव के ऊपर क्रैश हुआ है। हादसे के समय हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। ये चॉपर बदरीनाथ से सहस्रधारा हेलीपैड देहरादून आ रहा था।

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग चॉपर की क्रैश साइट की तलाश में जुटा है। उकाडा के अनुसार ट्रांस भारत एविएशन  के इस चॉपर की आखिरी लोकेशन चाई गांव के पास आर्मी कैंप के ऊपर बताई जा रही है।  ये हादसा करीब 2.45 के करीब का बताया जा रहा है।

इस बीच इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें जोशीमठ के पास हाथी पर्वत इलाके में ये हेलीकॉप्टर दिखता है, लेकिन पलक झपकते ही लापता हो जाता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशळ मीडिया पर लिखा है कि चाई गांव जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है।. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सीएम ने गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना भी की है।

 

(Visited 58 times, 58 visits today)

You Might Be Interested In