देश की रक्षा करते हुए सैन्यधाम का लाल कुर्बान, तंगधार सेक्टर में सूबेदार दीपेंद्र शहीद

Share this news

DEHRADUN:  उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। चमोली जिले के रहने वाले जवान दीपेंद्र कंडारी जम्मू कश्मीर के तंगधार में शहीद हो गए हैं। दीपेंद्र कंडारी चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव के रहने वाले थे। वे 17वीं बटालियन गढ़वाल राइफल में तैनात थे। दीपेंद्र कंडारी की शहादत की खबर के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पोखरी ब्लॉक के करछुना गांव निवासी दीपेंद्र कंडारी 17वीं गढ़वाल राइफल्स में सूबेदार पद पर तैनात थे। दीपेंद्र की शहादत की खबर परिजनों को दे दी गई है। खबर सुनने के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा है. शहीद दीपेंद्र कंडारी का परिवार देहरादून में रहता है। 11 अगस्त सुबह 9 बजे शहीद दीपेंद्र कंडारी का पार्थिव शरीर देहरादून में शिमला बाईपास नयागांव स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। शहीद दीपेंद्र कंडारी आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जिसके बाद शहीद का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ नयागांव घाट पर किया जाएगा।

 

(Visited 405 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In