उत्तराखंड की महिलाओं को दी थी सोशल मीडिया पर गाली, दिल्ली एयरपोर्ट से 25 हजार का ईनामी आरोपी गिरफ्तार

Share this news

DEHRADUN:  पहाड़ की महिलाओं और उत्तराखंड वासियों के लिए सोशल मीडिया पर अश्लील व अभ्रद टिप्पणी करने वाले 25 हजार के इनामी अभियुक्त जतिन राणा उर्फ खाटू को देहरादून पुलिस ने आईजीआई एयरपोर्ट नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरूद्व जानलेवा हमले, मारपीट व अन्य संगीन अपराधों के कई अभियोग पंजीकृत हैं।

बता दें कि अप्रैल महीने में बहादरपुर थाना पथरी जिला हरिद्वार के रहने वाले जतिन उर्फ खाटू निवासी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन से जुड़े रामपुर तिराहा कांड मामले में सोशल मीडिया पर आंदोलनकारी महिलाओं को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। जतिन ने आंदोलनकारियों को गाली दी थी। जिसके बाद देहरादून पुलिस ने स्वत: संज्ञान लिया और महिला दारोगा निर्मल भट्ट की ओर से आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में हेट स्पीच को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच में पता चला कि जतिन के खिलाफ इससे पहले भी देहरादून के राजपुर, बसंत और हरिद्वार के रानीपुर थाने में हत्या के प्रयास के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जतिन की गिरफ्तारी पर 25000 का ईनाम रखा था। पहले भी सोशल मीडिया पर आरोपी की पिस्टल लहराने का वीडियो भी वायरल हुआ था।

 

(Visited 327 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In