राष्ट्रीय खेलों में पहाड़ के सूरज ने दिखाया दमखम, 20 किमी रेस वॉक में जीता गोल्ड मेडल, उत्तराखंड का खाता खोला

Share this news

DEHRADUN :  गोवा में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के सूरज पंवार ने अपना परचम लहराया है। सूरज ने 20 किमी रेस वॉक स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर मेडल टैली में उत्तराखंड का खाता खोला है। सूरज ने यह रेस एक घंटा 27 मिनट और 43 सेकेंड में पूरी की है।

चमोली के रहने वाले 23 साल के सूरज पंवार के पास खुद को साबित करने का यह आखिरी मौका था औऱ उन्होंने इसे जाया नही जाने दिया। सूरज को स्पर्धा में कडी चुनौती मिली लेकिन 1 घंटा 27 मिनट औऱ 43 सेकेंड का समय निकालकर उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया। दूसरे नंबर पर रहे सर्विसेस के सर्विन मात्र एक सेकेंड से पीछ रह गए। उन्होंने 1 घंटा, 27 मिनट और 44 सेकेंड कासमय लिया जबकि 1 घंटा 28 मिनट के समय के साथ हरजदीप सिंह को ब्रॉन्ज मेडल मिला।

सूरज के लिए पिछला समय काफी चुनौती भरा रहा। जहां दूसरे एथलीट ट्रेनिंग में जमकर अभ्यास कर रहे थे, तो सूरज लोअर बैक पेन की वजह से फिजियो के पास 4 महीने से इलाज करा रहे थे। सूरज की मानें तो उन्हबें उम्मीद नही थी कि वो कमबैक करेंगे लेकिन रिहैबिलिटेशन में गुजारे वक्त ने उन्हें बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए प्रेरित किया। बता दें कि सूरज ने हांगझोउ एशियाई खेलों के लिए भी क्वालिफाई किया था, लेकिन इंजुरी के चलते उन्हें हटना पड़ा था। सूरज इससे पहले 2018 के यूथ ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।

पहाड़ के मेहनती एथलीट सूरज पंवार का अगला लक्ष्य अब 2024 पेरिस ओलंपिक है। सूरज इसके लिए दिन रात मेहनत करना चाहते हैं, लेकिन फिट भी रहना चाहते हैं ताकि इंजुरी की कोई समस्या न आए।

 

 

(Visited 151 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In