Videos457 Videos

सुरंग से रेस्कयू किए गए श्रमिकों को सौंपे गए 1-1 लाख के चेक,  चिनूक से  एयरलिफ्ट किए गए , 15-20 दिन की छुट्टी मिलेगी

UTTARKASHI:  सिलक्यारा टनल से रेस्क्यू किए गए 41 श्रमिकों को चिनूक हेलिकॉप्टर के जरिए एम्स ऋषिकेश ले जाया गया है। यहां सभी श्रमिकों की औपचारिक स्वास्थ्य जांच होगी जिसके बाद वे अपने घर को जा सकेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में श्रमिकों औऱ उनके परिजनो से मुलाकात की। […]

लैंसडौन में डॉप्लर रडार स्थापित, अलग अंदाज में दिखे केंद्रीय मंत्री रिजिजू, महिलाओं संग क्रिकेट खेला, 10 किमी ट्रैकिंग की

LANSDOWNE:  उत्तराखंड को तीसरा डॉप्लर रडार मिल गया है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लैंसडौन में डॉप्लर मौसम रडार का लोकार्पण किया। लैंसडौन में स्थापित रडार उत्तराखंड के कई जनपदों के मौसम की निगरानी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे मौसम और आपदाओं से संबंधित सटीक जानकारी मिल सकेगी। […]

धधक रहे जंगल, हनक में अधिकारी, पर्यावरण के लिए समर्पित चंदन नयाल को फॉरेस्टर की धमकी, जिंदा गाढ़ दूंगा

NAINITAL: एक तरफ उत्तराखंड के जंगल धूं धूं कर जल रहे हैं, तमाम प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं, वाबजूद इसके वन विभाग के कुछ नकारा अधिकारियों की हनक कम नही हो रही। ताजा मामला नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक का है। यहां के जंगलों में चार दिन से आग लगी है। मशहूर पर्यावरण प्रेमी […]

सीएम के आश्वासन के बाद दिल्ली में केदारनाथ मंदिर का विरोध कर रहे तीर्थपुरोहितों का धरना स्थगित

RUDRAPRAYAG: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण पर बढ़े बवाल ने नया मोड़ ले लिया है। केदारनाथ धाम के तीर्थपुरोहितों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद मंदिर के विरोध में अपना धरना स्थगित कर दिया है। हालांकि तीर्थपुरोहितों का साफ कहना है कि अगर ट्रस्टच ने फिर भी जबरदस्ती की तो वे कोर्ट […]

पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला शराब माफिया गिरफ्तार, सुनील गंजा पर गंभीर धारांओं में केस दर्ज

RISHIKESH:  रविवार को ऋषिकेश के स्थानीय पत्रकार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में शराब माफिया सुनील उर्फ गंजा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुनील गंजा हिस्ट्रीशटर बदमाश है। पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश में शराब माफियाओं से जुड़े लिकं को तलाशा जा रहा है। अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उनके खिलाफ कार्रवाई […]

ऋषिकेश में दिखा महेंद्र सिंह धोनी का पहाड़ी अंदाज, बेडू पाको, गुलाबी शरारा पर लगाए ठुमके

RISHIKESH: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों  उत्तराखंड की यात्रा पर हैं। आईपीएल 2025 से पहले धोनी ऋषिकेश में एक  समारोह में शामिल होने आए। इस दौरान पहाड़ी गाने पर उनका डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहाड़ों के बीच थाला के डांस का वीडियो लोगों के बीच […]

मुखवा-हर्षिल दौरे पर विंटर टूरिज्म को नई दिशा दे गए PM मोदी, कहा घाम तापो पर्यटन के लिए उत्तराखंड आएं

HARSHIL /UTTARAKHAND: विंटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्वयं हर्षिल और मुखवा का दौरा किया। इस दौरान पीएम मोदी जहां प्राकृतिक सुंदरता से मंत्रमुग्ध नजर आए, वहीं उत्तराखंड सरकार के प्रयासों की भी जमकर सराहना की। मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखवा और खूबसूरत हर्षिल से प्रधानमंत्री […]

शिव तांडव स्तोत्र,  कृष्ण की चेतावनी और रामचरित मानस; भारत का दुनिया को संदेश, भय बिनु होइ न प्रीति

DELHI:  भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच आज लगातार दूसरे दिन भारतीय सेना के महानिदेशक स्तर के अधिकारियों ने प्रेस ब्रीफिंग की। पहले दिन की प्रेस वार्ता का आगाज शिव तांडव स्तोत्र के संगीत से हुआ था। आज सैन्य अधिकारियों के वक्तव्य से पहले राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की एक कविता- ‘कृष्ण […]

आपदा प्रभावित धराली के ग्रामीणों का आरोप, गांव तक नहीं पहुंची राहत सामग्री, व्यवस्थाएं न सुधरने से लोगों में आक्रोश

DHARALI /UTTARKASHI:  धराली और हर्षिल क्षेत्र में आई विनाशकारी आपदा को चार दिन बीत चुके हैं। मलबे में दबी जिंदगियों की तलाश के लिए तमाम एजेंसियां रेस्क्यू मिशन में जुटी हैं। गंगोत्री के आसपास फंसे सैकड़ों यात्रियों और धराली के आसपास के गावों से स्थानीय लोगों का रेस्क्यू किया गया है। लेकिन इस बीच अपदाग्रस्त […]

UKSSSC पेपर लीक पर युवाओं में आक्रोश, बेरोजगार संघ के नेतृत्व में युवाओं का सड़क पर प्रदर्शन, सीबीईआई जांच की मांग

DEHRADUN:  उत्तराखंड में रविवार को अझीनस्थ सेवा चयन आयोग का पेपर लीक होने के बाद एक बार फिर युवाओं में आक्रोश है। बेरोजगार संघ के आह्वान पर आज हजारों युवा धारा 163 लागू होने के बावजूद परेड ग्राउंड पहुंचे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। युवाओं के प्रदर्शन को स्वाभिमान मोर्चा और यूकेडी का भी […]

गट्टू पर घमासान, दिल्ली में भाजपा पर दहाड़े गोदियाल, अंकिता केस की CBI जांच की मांग

DELHI: उत्तराखंड का चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते रोज़ भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने फेसबुक लाइव में अंकिता केस के वीआईपी गट्टू के नाम का खुलासा करके हड़कंप मचा दिया। उर्मिला के बयान को कांग्रेस ने हाथों हाथ लेते हुए बीजेपी पर […]

सिख तीर्थयात्रियों का श्रीनगर में हुड़दंग, स्थानीय लोगों ने जमकर ली खबर

हेमकुंड साहिब धाम की यात्रा पर आने वाले चंद हुड़दंगबाज स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन रहे हैं। आए दिन हुड़दंगी शोर शराबे और वेबजह स्थानीय लोगों से भिड़ जाते हैं। श्रीनगर गढ़वाल में एक बार फिर ऐसा वाकया हुआ जब सिख यात्री व स्थानीय लोग आपस में भिड़। इस दौरान दोनों के बीच जमकर […]