Videos475 Videos

रुद्रपुर गांव की भूमि पर पिटकुल बना रहा पावर हाउस, गौचरान भूमि बचाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

GUPTKASHI:  केदारघाटी के  रुद्रपुर गांव में गौचरान भूमि पर प्रस्तावित पावर सब स्टेशन के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन, ऊर्जा निगम और पिटकुल पर जनहितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जबरन गो चरान भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गो चरान भूमि पर प्रस्तावित विद्युत सब […]

रुद्रपुर में महिला अपराधों के खिलाफ महिला कांग्रेस का एसएसपी दफ्तर कूच, ज्योति रौतेला के साथ बदसलूकी का आरोप

RUDRAPUR: उत्तराखंड में नर्स के साथ रेप, रोडवेज बस में नाबालिग से गैंगरेप जैसे महिला अपराधों के खिलाफ उत्तराखंड महिल कांग्रेस ने रुद्रपुर में प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसएसपी ऑफिस का घेराव किया लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग करते हुए महिला कार्यकर्ताओं को पहले ही रोक दिया। इस दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला […]

रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी में बादल फटने से हाहाकार, 2 लोग लापता, मवेशियों को बड़ा नुकसान

CHAMOLI/RUDRAPRAYAG/TEHRI: उत्तराखड में फिर से मौसम ने कहर बरपाया है। रुद्रप्रयाग के बसुकेदार, टिहरी के भिलंगना और चमोली के देवाल क्षेत्र में बादल फटने की घटनाओं से बड़ा नुकसान होने की खबर है। सीएम धामी ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए राहत और बचाव के आदेश दिए हैं। बता दें कि रातभर से […]

रुद्रप्रयाग: लिंटर डालते वक्त निर्माणाधीन पार्किंग की छत गिरी, 2 मजदूर घायल, सिग्नेचर ब्रिज के बाद दूसरा हादसा

RUDRAPRAYAG: रुद्रप्रयाग में एक बार फिर से निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा हुआ है। नए बस अड्डे के समीप पुनाड़ गधेरे पर निर्माणाधीन पार्किंग की छत गिर गई। 1.05 करोड़ की लागत से बन रही पार्किंग की छत डालने के दौरान ये हादसा हुआ। हादसे में छत डाल रहे दो मजदूर घायल हुए हैं जिन्हें उपचार […]

रेजांगला युद्ध में अद्भुत शौर्य दिखाने वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट को रेलवे का नमन,  मेजर शैतान सिंह और 120 सैनिकों की याद में लॉन्च किया इंजन

DELHI:   भारतीय रेलवे ने 1962 के युद्ध में रेजांगला पोस्ट पर अद्भुत शौर्य दिखा चुके 13 कुमाऊं रेजिमेंट के मेजर शैतान सिंह और उनके 120 सैनिकों के सम्मान में नया लोकोमोटिव इंजन लॉन्च किया है। उत्तर रेलव की ओर से X पोस्ट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है। भारतीय रेल ने इस इंजन को […]

रेलवे क्षेत्र में उत्तराखंड को बजट में 5131 करोड़ आवंटित, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल प्रोजेक्ट 2026 तक होगा पूरा

DEHRADUN:  2024-25 के आम बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया है। रेलवे के क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के लिए उत्तराखंड को केंद्र की ओर से 5131 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रेलमंत्री अश्विनी कुमार ने ये जानकारी दी। रेलमंत्री ने बताया कि बजट में उत्तराखंड के लिए रेलवे क्षेत्र में 5131 […]

रैंप से दौड़ते हुए तीसरी मंजिल के इमरजेंसी वार्ड के भीतर पहुंचा पुलिस वाहन, छेड़छाड़ के आरोपी को किया अरेस्ट

RISHIKESH:  एम्स ऋषिकेश लगातार चर्चाओं में बना है। यहां काम करने वाली महिला डॉक्टर ने नर्सिंग ऑफिसर पर ऑपरेशन थिएटर के भीतर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है जिसके बाद रेजिडेंट डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन उस वक्त एम्स प्रशासन, वहां भर्ती मरीज और तमाम लोग हैरान रह गए जब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए […]

रोक के बावजूद सोनप्रयाग में उमड़ा यात्रियों का सैलाब, बैरिकेट तोड़ने पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

RUDRAPRAYAG:  केदारनाथ यात्रा मार्ग पर बुधवार को अचानवक हालात बेकाबू हो गए। यात्रा पर तीन दिन की रोक के बावजूद अचानक सोनप्रयाग में हजारों यात्रियों की भीड़ जुट गई। आगे जाने के लिए यात्री जिद करने लगे, बैरिकेट हटाने लगे। पुलिस ने यात्रियों पर लाठीचार्ज करके उन्हें तितर बितर किया। बता दें कि रुद्रप्रयाग जिला […]

रोहतांग एयर क्रैश में शहीद नारायण सिंह का 56 साल बाद पैतृक गांव में सैन्य सम्मान से हुआ अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने उमड़े लोग

CHAMOLI: उत्तराखंड चमोली जिले के थराली तहसील के गांव कोलपुड़ी के लापता सैनिक नारायण सिंह का पार्थिव शरीर 56 साल बाद अपने घर पहुंचा। पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद नारायण अमर रहें,,,,जब तक सूरज चांद रहेगा, शहीद नारायण का नाम रहेगा जैसे नारों के साथ उनके […]

लंबगांव हाइवे पर बेकाबू कार दीवार तोड़कर घर में घुसी, आंगन में धूप सेंक रही महिला की दर्दनाक मौत

UTTARKASHI: उत्तरकाशी जनपद के लंबगांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बेकाबू बोलेरो कार घर की बाउंड्री वाल तोड़ते हुए आंगन में जा घुसी जिसने धूप सेंक रही महिला की को टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मानपुर क्षेत्र की रहने वाली रेखा […]

लचर कानून व्यवस्था,महिला अपराध के खिलाफ कांग्रेस ने राजभवन घेराव कार्यक्रम से दिखाई ताकत

DEHRADUN:  उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर आज कांग्रेस का आक्रोश नजर आया। तमाम वरिष्ठ नेताओं और उत्तराखंड प्रबारी के साथ कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ताओं ने लोकभवन कूच किया। हालाकिं हाथीबड़कला में उन्हें बैरिकेटिंग लगाकर रोका गया जहां उनकी पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। सुबह […]

लव जेहाद के खिलाफ उबली यमुना घाटी, पुरोला, नौगांव, बड़कोट में बाजार बंद कर  जगह-जगह प्रदर्शन

UTTARKASHI: उत्तरकाशी के पुरोला में मुस्लिम युवक द्वारा नाबालिग को भगाने का प्रयास किया गया था, जिसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन लगातार जारी हैं। क्षेत्र में समुदाय विशेष के लोगों की दिनों दिन बढ़ती तादाद व पुरोला की घटना ने पूरी यमुनाघाटी को आक्रोशित कर दिया है। शनिवार को हिन्दू जागृति संगठन के आह्वान पर व्यापारियों […]