रुड़की: चालक की तबीयत बिगड़ी तो डेंटल क्लीनिक में घुसी बेकाबू बस, बड़ा हादसा टला

Share this news

ROORKEE:  हरिद्वार-रुड़की हाईवे पर एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर डेंटल क्लीनिक टिन शेड में जा घुसी। बताया जा रहा है कि बस चालक की अचानक तबीयत खराब हो गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया लेकिन कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक,  एक निजी बस रुड़की बस स्टैंड से हरिद्वार की ओर जा रही थी। मैथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज के पास पहुंचते ही बस चालक की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। हालांकि, चालक ने हिम्मत दिखाते हुए बस को कंट्रोल करने का प्रयास किया, लेकिन बस एक डेंटल क्लीनिक के टिन शेड में जा घुसी।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

(Visited 146 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In