रामपुर में पलभर में भरभराकर गिरा 35 कमरों का होटल, यमुनोत्री मार्ग पर जबरदस्त भूस्खलन से आवाजाही बंद
RUDRAPRAYAG/UTTARKASHI: उत्तराखंड में भारी बारिश से हुए नुकसान की खौफनाक तस्वीरें सामने आ रही हैं। बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद भूस्खलन से पहाड़ों में जनजीवन अस्तव्स्त है। इस बीच केदारनाथ क्षेत्र के रामपुर में एक होटल के जमींदोज होने का वीडियो सामने आया है। चंद सेकेंड में ही 35 कमरों का होटल भरभराकर गिर पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उधर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग डाबरकोट के पास मलबा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। यहां पर भयंकर भूस्खलन का वीडियो सामने आया है। जिससे चट्टान का एक बड़ा हिस्सा खिसककर हाइवे पर आ गया है।

(Visited 211 times, 1 visits today)