उत्तराखंड खबर

3194 Videos

 चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान राइफलमैन शैलेंद्र ने दिया प्राणों का बलिदान, गांव में शोक की लहर

Uttarkashi: उत्तराखंड के लिए दुखद खबर है। नीति घाटी में भारत चीन सीमा पर तैनात उत्तरकाशी के कुमराड़ा गांव निवासी सेना के राइफलमैन शैलेंद्र सिंह कठैत ड्यूटी के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। शैलेंद्र सिंह गढ़वाल स्काउट में तैनात थे। उनके बलिदान की सूचना से गांव व क्षेत्र में शोक की लहर है। बुधवार […]

 समाज कल्याण विभाग में चयनित 26 कार्मिकों को सीएम धामी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित समाज कल्याण विभाग के 26 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिसमें 15 सहायक लेखाकर और 11 कनिष्ठ सहायक शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की […]

शादी में शामिल होने आ रहे लोगों की कार 200 मीटर गहरी खाई में गिरी , 3 घायल

PAURI:  मंगलवार सुबह दिल्ली से पौड़ी शादी में शामिल होने आ रहे लोगों की कार अचानक अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए। एसडीआरएफ की टीम ने घायलों का रेस्क्यू करके उहें अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक शादी में शामिल होने के लिए कुछ […]

पुष्पवर्षा के बीच हरिद्वार से अयोध्या के लिए रवाना हुए गंगाजल के कलश 

HARIDWAR: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मकर संक्रान्ति के अवसर पर, 22 जनवरी,2024 को अयोध्या में श्रीराम के बालस्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर हेतु हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूर्जा-अर्चना करने के पश्चात मंत्रोच्चारण के बीच मां गंगा का पवित्र जल ब्रह्मकुण्ड से कलशों में एकत्रित कर कलश यात्रा […]

बच्चों पर गुलदार के हमले की घटनाओं पर चिंतित सीएम धामी, प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश

Dehradun : राजधानी देहरादून में गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। लगातार बच्चों पर गुलदार के हमलों पर सीएम धामी ने चिंता जताई है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव वन आर. के सुधांशु को निर्देश दिये कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कार्ययोजना पर कार्य करें। मुख्यमंत्री ने सचिवालय में बैठक […]

बिखर रहा आम आदमी पार्टी का संगठन,  जोत सिंह बिष्ट सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल

DEHRADUN: उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी का संगठन धीरे धीरे सिमटता जा रहा है। सोमवार को अपने सैकड़ों कार्कर्ताओं के साथ पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक रहे जोत सिंह बिष्ट ने प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम लिया। सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी में शामिल […]

मूल निवास 1950, सख्त भू कानून की मांग को लेकर नदियों में बहाई गई स्थाई निवास की प्रतियां, बागेश्वर से उत्तरकाशी तक उठी आवाज

BAGESHWAR/UTTARKASHI: उत्तराखंड में उत्तरैणी मकरैणीं पर्व की धूम के बीच सोमवार को अलग दृश्य देखने को मिला। बागेश्वर से लेकर रुद्रप्रयाग तक और सरयू से लेकर यमुना तक मूल निवास वर्ष 1950 करने और सख्त भू कानून की मांग को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया गया। उत्तरकाशी, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों […]

पहाड़ के इन गावों में लग गया लॉकडाउन, बाहर से किसी के आने और गांव से बाहर निकलने पर लगी पूरी पाबंदी

CHAMOLI : उत्तराखंड देवो की धऱती है। यहा के रीति रिवाज, परंपराएं और देव पूजन के अनुष्ठान दुनिया में निराले हैं। क्या आप सोच सकते हैं कि अनुष्ठान के कारण गावों में लॉकडाउन लग सकता है? लेकिन ये सच है। सीमांत जिले चमोली की उर्गम घाटी के चार गांवों में खुशहाली, अच्छी फसल और सेहत […]

सरकारी कर्मचारियों को बढ़ी हुई दरों पर महंगाई भत्ते की सौगात, सरकार ने जारी किया आदेश

DEHRADUN: उत्तराखंड के सराकरी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के तहत बढ़ी हुई दरों पर महंगाई भत्ता देने का शासनादेश जारी किया है। इसके तहत कर्मचारियों को 1 जुलाई, 2023 से बढ़ी हुई दर पर यानी 46 फीसदी मंहगाई भत्ते का भुगतान किया जाएगा। वित्त विभाग के […]

CRPF जवान ने फेसबुक पर विदेशी महिला से दोस्ती की, महिला ने जवान से ठग लिए 49 हजार रुपए, केस दर्ज

HALDWANI: साइबर ठग आपको लूटने के रोज नए नए तरीके ला रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोस्त बनाकर पैसें ऐंठने का एक मामला काठगोदाम से आया हैष। जहां एक सीआरपीएफ जवान को विदेशी महिला से फेसबुक पर दोस्ती करना महंग पड़ गया। महिला ने भारत आने और कस्टम अधिकारियों के बीच फंस जाने का हवाला […]

कोरोना के नए वैरिएंट JN1 की देहरादून में दस्तक, 72 साल की बुजुर्ग महिला में हुई पुष्टि, ठीक हो चुकी है महिला

DEHRADUN: कोरोना के नए JN-1 ने उत्तराखंड मे दस्तक दे दी है। राजधानी देहरादून की 72 वर्षीय महिला में कोरोना के नए वैरिएंट के लक्षण पाए गए थे, जिसके बाद बुजुर्ग महिला की कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा था। जांच में महिला […]

धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बडे़ फैसले,   डिग्री कॉलेजों में संविदा शिक्षकों की भर्ती , कैंट बोर्ड को लेकर फैसला

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई जिसमें विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में राजकीय महाविद्यालयों में संविदा शिक्षक तैनात करने, छावनी परिषद क्षेत्रों से नागरिक क्षेत्रों को नगर निकाय में शामिल करने को लेकर फैसले लिए गए। कैबिनेट के फैसले – बैठक में […]