राजनीति

2406 Videos

गिनी में गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिए गए हैं 16 भारतीय नाविक, हल्द्वानी के सौरभ, देहरादून के तनुज भी शामिल, लगाई मदद की गुहार

National Desk:  उत्तराखंड के सौरभ स्वार और तनुज मेहता समेत 16 भारतीय नाविक अफ्रीकी देश गिनी में गैरकानूनी रूप से हिरासत में लिए गए हैं। उन्हें अब दूसरे वारशिप में शिफ्ट करके नाइजीरिया ले जाया जा रहा है। भारतीय नाविकों पर गिनी ने तेल चोरी का आऱोप लगाया है। भूमध्य सागर में समुद्री लुटेरों के […]

काशीपुर में नर्सिंग की छात्रा से यूपी के युवाओं ने किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

KASHIPUR: ऊधम सिंहनगर के काशीपुर में नर्सिंग युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि यूपी के रहने वाले 2 युवक जो तेरहवीं में शामिल होने काशीपुर आए थे, उन्होंने नर्सिंग छात्रा को अगवा किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, काशीपुर […]

नाबालिग सौतेली बेटी को मारा-पीटा, दुष्कर्म किया, कलयुगी मां भी देती रही पिता का साथ, दोनों गिरफ्तार

KASHIPUR: उधमसिंह नगर के काशीपुर में रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। यहां एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ मारपीट के बाद उससे  दुष्कर्म करता रहा। हैरानी की बात ये है कि इस कुकर्म में पीड़िता की मां भी आरोपी पिता का साथ देती रही। फिलहाल पुलिस ने दोनों […]

जोशीमठ त्रासदी: प्रभावित परिवारों को 1.5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान, स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी

Joshimath:  जोशीमठ में भू-धंसाव की त्रासदी पर लोगों का आक्रोश बढञता जा रहा है। मंगलवार रात से स्थानीय लोग होटलों और भवनो को गिराए जाने से पहले मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्श कर रहे थे। शासन ने बुधवार को डेढ़ लाख रुपए प्रति परिवार मुआवजे का ऐलान किया है। बावजूद इसके लोगों का आक्रोश […]

दुखद हादसा:  खाई में गिरी कार, 2 सरकारी कर्मचारियों की मौत, 2 अन्य घायल

PAURI: पौड़ी- कोटद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखेटी-पीपली पानी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो सरकारी कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्यकर्मचारी घायल हैं। मृतकों में एक डीएम कार्यालय में कार्यरत था, जबकि दूसरा तहसील का नाजिर बताया जा रहा है। सीओ सदर प्रेमलाल टम्टा से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार […]

छात्र आंदोलन: 9 फरवरी की घटना में बॉबी पंवार को नहीं मिली जमानत, 6 युवाओं की बेल मंजूर

DEHRADUN:  भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता को लेकर बेरोजगार युवाओं का आंदोलन जारी है। युवा बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार और अन्य 12 साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। इस बीच कोर्ट ने 13 में से 6 युवाओं की जमानत मंजूर कर दी है। इन सभी को रविवार को होने वाली पटवारी परीक्षा […]

CM धामी की बड़ी घोषणा, समूह ग की भर्तियों में तत्काल खत्म होगा साक्षात्कार, PCS इंटरव्यू के लिए होंगे ये नियम

HALDWANI: सख्त नकल विरोधी कानून लागू होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी का जगह जगह स्वागत किया जा रहा है। बुधवार को हल्द्वानी में सख्त कानून लाने के लिए युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री धामी के प्रति आभार रैली आयोजित की गई जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि विपक्षी युवाओं […]

इनकम टैक्स का 70 लाख का नोटिस पाकर ध्याड़ी मजदूर के होश उड़े,  मजदूर से इस तरह किया गया धोखा

ROORKEE : रुड़की में ध्याड़ी मजदूरी करने वाला सुनील कुमार इन दिनों बेहद परेशान है। दरअसल आयकर विभाग ने सुनील को 70 लाख रुपये का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलने के बाद सुनील के होश उड़ गए। आयकर विभाग का कहना है कि सुनील के नाम पर दिल्ली में एक फर्म संचालित है। जिसमें अन्य […]

शुरू होने वाली है  चारधाम यात्रा, बर्फबारी से मौसम ठंडा, इन बातों का खास ख्याल रखें यात्री. हेल्थ एडवायजरी का पालन करें

DEHRADUN:  उत्तराखंड के विश्वप्रसिद्ध चारधामों की यात्रा दो दिन में शुरू होने वाली है। 22 अप्रैल को गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को खुलेंगे और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। यात्रा के लिए सरकार ने कमर कस दी है,   वहीं […]

बड़ी खबर: 2000 रुपए का नोट बंद, 30 सितंबर तक बैंकों में जमा करा सकते हैं करेंसी, RBI का फैसला

गुलाबी रंग का 2000 रुपए का नोट जल्द ही इतिहास बन जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2000 के नोटका सर्कुलेशन वापस लेने का फैसला किया है। आरबीआई ने ग्राहकों को दो हजार के नोट को बैंकों में जमा करवान के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया है। लंबे समय से 2000 के नोट […]

विशेष समुदाय के युवक पर आरोप, छात्रा को ब्लैकमेल कर धर्मांतरण का दबाव बनाया, हिंदू संगठनों ने की धुनाई, जुलूस निकाला

DEHRADUN: देहरादून के डोईवाला में मुस्लिम युवक द्वारा हिंदू लड़की का अश्लील वीडियो बनाकपर ब्लैकमेल करने और जबरन धर्मांतरण का दबाव डालने का मामला सामने आया है। आक्रोशित लोगों ने जिहाद के आरोप में युवक का जौलीग्रांट हिमालयन चौक से जुलूस निकाला और जमकर धुनाई कर दी। लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले […]

कांवड़ियों का हुड़दंग शुरू, टिहरी में स्थानीय दुकानदार से की मारपीट,  4 कांवड़िये गिरफ्तार

Tehri: सावन का माहौल आते ही कांवड़ियों का हुड़दंग शुरू हो गया है। टिहरी के आगराखाल में दिल्ली के चार कांवड़ियों ने एक स्थानीय दुकानदार से मारपीट की और बीच बचाव करने आए शख्स को बुरी तरह घायल कर दिया। कमल सिंह को पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस ने नरेंद्रनगर थाना में चारों […]