CM धामी का मंत्रियों को संकेत,सब देख रहा हूं, 24 घंटे के भीतर रद्द हुए प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्रालय के 74 ट्रांसफर
Dehradun: लगता है शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर अब सीएम पुष्कर सिंह धामी की पैनी नजर हो गई है। (cm dhami cancelled 74 transfer of premchand agrwal department) सीएम के आदेश के बाद 24 घंटे के भीतर अग्रवाल के शहरी विकास विभाग के 74 तबादले रद्द कर दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि तबादलों का समय खत्म हो गया था ऐसे में सीएम के आदेशों के बाद ही किसी विभाग में तबादले हो सकते थे। लेकिन शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विदेश जाने से पहले आनन फानन में 74 तबादलों की सूची जारी करवाई। जैसे ही मामला सीएम के संज्ञान में आया, मुख्यमंत्री के निर्देश पर फौरन ही तबादले निरस्त कर दिए गए।
सीएम का यह एक्शन अग्रवाल के लिए बड़ा संकेत माना जा रहा है। सीएम धामी ने यह भी संकेत देने की कोशिश की है कि मंत्रियों के हर कदम पर उनकी नजर है।
(Visited 8,295 times, 1 visits today)