देश-विदेश

2465 Videos

फिर से बिगड़े बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बोल,  गैरसैंण में हुआ सड़क छाप नेताओं का आंदोलन

DEHRADUN:  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के बाद भाजपा नेताओं का विवादों से पीछा नहीं छूट पा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने फिर से एक विवादित बयान दिया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि गैरसैंण में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ आंदोलन सड़क छाप नेताओं का आंदोलन है। उनके इस बयान […]

कैंची धाम तक नहीं पहुंच सकेंगे निजी वाहन, यहां करनी होगी वाहनों की पार्किंग, शटल सेवा शुरू

NAINITAL:  बाबा नीम कौरली महाराज के विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम में बडी तादात में श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। कैंची धाम के मार्ग पर वाहनों की भारी भीड़ से घंटो तक जाम लगा रहता है। स्थानीय प्रशासन ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए शटल सेवा की शुरुआत […]

हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर लगने के बाद 12 दिन में आया 46.60 लाख का बिल, विभाग ने मानी गलती

HALDWANI:  एक तरफ ऊर्जा विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है, दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर के बड़े झोल सामने आ रहे हैं। हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद एक उपभोक्ता का महज 10 दिन का बिल 46 लाख 60 हजार रुपए आ गया। इतना बिल देखकर उपभोक्ता के होश […]

विधि-विधान से खुले श्री केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालुओं पर हुई पुष्पवर्षा, हर हर महादेव से गूंजी केदारघाटी

KEDARNATH :  विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को विधि-विधान से खुल गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। मुख्यमंत्री ने कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री श्री […]

उत्तर से जुड़ा दक्षिण का धार्मिक कनेक्शन, 12 वर्षों बाद माणा में पुष्कर कुंभ का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

MANA: चमोली जनपद में देश के पहले गांव माणा स्थित केशव प्रयाग में 12 साल बाद विधि विधान से पुष्कर कुंभ का आयोजन शुरु हो गया है। जिसे लेकर बदरीनाथ धाम के साथ ही माणा गाँव में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आवाजाही बढ़ गई है। पुष्कर कुंभ के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन के […]

मात्र 10 साल की नौकरी के बाद आईपीएस रचिता जुयाल का इस्तीफा, निजी कारणों का दिया हवाला

DEHRADUN: उत्तराखंड पुलिस महकमे में आईपीएस रचिता जुयाल का अचानक हुआ इस्तीफा चर्चा का कारण बना है। उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों के चलते डीजीपी औऱ मुख्य सचिव को इस्तीफा सौंपा है। हालांकि इस्तीफे पर अंतिम अनुमोदन केंद्र सरकार को करना है। 2015 बैच की आईपीएस रचिता को […]

पौड़ी: बकरी चरा रही महिला को आदमखोर गुलदार ने बनाया शिकार, इलाके में  पिंजरे में कैद हुआ एक बाघ  

PAURI GARHWAL: पहाड़ में जंगली जानवरों के चलते आम लोगों की जिंदगी आए दिन मौत के मुंह में समाती रही है। ताजा मामला पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लॉक का है, जहां हलसी गांव में रविवार शाम बकरी चरा रही एक महिला को आदमखोर गुलदार ने अपना शिकार बना लिया। इस बीत क्षेत्र में एक बाघ […]

यहां प्रधान प्रत्याशी ने स्टांप पेपर पर लिखकर दिया, काम नहीं किया तो पद से हटा देना

RUDRAPRAYAG:  उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की गहमागहमी चरम पर है। सभी प्रत्याशी अपने अपने दावे कर रहे हैं, वोटरों को लुभाने के लिए तरह तरह के वादे कर रहे हैं। लेकिन एक दिलचस्प वाकया भी सामने आया हा जहां प्रधान पद की एक प्रत्याशी ने स्टांप पेपर पर लिखकर ग्रामीणों से वादा किया है […]

गौरीकुंड के पास भूस्खलन से केदारनाथ मार्ग बंद,  यात्रा रोकी गई, रुमसी गांव में बादल फटने से बड़ा नुकसान

RUDRAPRAYAG:  उत्तराखंड में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। रुद्रप्रयाग के गौरीकुण्ड में पहाड़ी दरकने से मलबा-पत्थर आने पर पैदल मार्ग पूरी तरह से बाधित‌ हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग के खुलने तक यात्रियों की आवाजाही पूर्ण रूप से  बन्द कर दी गई है। रुद्रप्रयाग जिले में बीती रात […]

अग्निवीरों को मिलेगा 10% क्षैतिज आरक्षण, धर्मांतरण कानून में सजा बढ़ाकर 14 साल की गई, जानिए धामी कैबिनेट के बडे फैसले

: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक में कई अङम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने तय किया है कि अग्निवीरों को सेवाकाल पूर्ण करने के बाद उत्तराखंड में संविदा के पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा धर्मातंरण कानून को भी और ज्यादा सख्त बनाया गया […]

मसूरी:  कैम्पटी थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर महिला के अपहरण की कोशिश, फायरिंग से हड़कंप

MUSSOORIE:  पहाड़ की शांत वादियों में गोलियों की बढ़ती गूंज से दहशत है। मसूरी के कैम्पटी थाना क्षेत्र में रविवार को हड़कंप मच गया जब उत्तर प्रदेश के युवक द्वारा स्थानीय युवती को जबरन साथ ले जाने की कोशिश में फायरिंग की गई। इस घटना से ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों का कहना है […]

पौड़ी: केंद्र की टीम ने किया आपदाग्रस्त सैंजी गांव का दौरा, आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया

PAURI/RUDRAPRAYAG: केंद्र सरकारी की इंटर मिनिस्ट्रियल टीम इन दिनों उत्तराखंड में आपदा से बुरी तरह प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर है। मंगलवार को केंद्र की टीम ने पौड़ी जिले के आपदा प्रबावित सैंजी गांव का दौरा किया और आपदा से हुए नुकसान का वैज्ञानिक आंकलन किया। टीम ने ग्रामीणों से संवाद कर राहत कार्यों,  उनकी […]