लैंसडौन में डॉप्लर रडार स्थापित, अलग अंदाज में दिखे केंद्रीय मंत्री रिजिजू, महिलाओं संग क्रिकेट खेला, 10 किमी ट्रैकिंग की

Share this news

LANSDOWNE:  उत्तराखंड को तीसरा डॉप्लर रडार मिल गया है। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को लैंसडौन में डॉप्लर मौसम रडार का लोकार्पण किया। लैंसडौन में स्थापित रडार उत्तराखंड के कई जनपदों के मौसम की निगरानी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे मौसम और आपदाओं से संबंधित सटीक जानकारी मिल सकेगी।

टिपइन टॉप स्थित मौसम विभाग के नवनिर्मित कार्यालय परिसर में ये रडार लगाया गया है। इससे पहले टिहरी के सुरकंडा और नैनीताल के मुक्तेश्वर में भी डॉप्लर रडार लगाए गए हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लैंसडौन का डॉप्लर रडार आपदाओं के पूर्व अनुमान की सटीक जानकारी देगा। जिससे आपदा पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि देश ने विज्ञान के क्षेत्र में विश्व में विशिष्ट पहचान बनाई है। आज देश की गिनती विश्व के ताकतवर देशों में होती है।

देशभर में अब तक 40 डॉप्लर रडार स्थापित कर लिए गए हैं। लैंसडौन के इस डॉप्लर रडार की क्षमता 100 किमी. एयर डिस्टेंस की है। जिससे बारिश, बादलों की गति की तत्काल जानकारी मिल सकेगी।

रिजिजू ने महिलाओं संग खेला क्रिकेट, 10 10 किमी ट्रैकिंग

लैंसडौन की प्राकृतिक छटा और वातावरण देख केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू अभिभूत हो उठे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने गढ़वाल सांसद व पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व अन्य सहयोगियों के साथ लैंसडौन की 10 किलोमीटर तक ट्रैकिंग की। इस दौरान उन्होंने टिप इन टॉप, केंद्रीय विद्यालय, भुल्ला ताल की दूरी पैदल ही तय की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने जयहरीखाल में स्थानीय महिलाओं के क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत की औऱ उनके साथ क्रिकेट खेला।

 

(Visited 586 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In