आखिरकार पिंजरे में कैद हुआ आदमखोर गुलदार, देहरादून में 2 बच्चों को बनाया था निवाला

Share this news

DEHRADUN: देहरादून के किमाड़ी क्षेत्र में 10 साल के बच्चे को शिकार बनाने वाले आदमखोर गुलदार को आखिरकार कैद कर लिया गया है वन विभाग की टीम ने गुरुवार को गुलदार को पिंजरे में कैद करने में सफलता पाई है। इससे पहले सिंगली गांव में भी एक बच्चे को गुलदार अपना शिकार बना चुका था। इसके बाद दूनवासियों ने राहत की सांस ली है।

बता दें आदमखोर गुलदार ने अभी तक दो बच्चों को मौत के घाट उतार चुका था। जबकि एक बच्चा बुरी तरह घायल हुआ था। जिसके बाद से दूनवासियों में दहशत का माहौल था। 25 फरवरी को किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव से करीब दो किलोमीटर नीचे वन क्षेत्र में वन गुर्जर बस्तीमें गुलदार ने शौच के लिए गए 10 साल के बच्चे को अपना निवाला बनाया था। इसके अलावा राजपुर थाना क्षेत्र के सिंगली गांव में घर के आंगन में खेल रहे साढे तीन साल के बच्चे को गुलदार उठाकर ले गया था। गुलदार के जानलेवा हमले में बच्चे की मौत हो गई थी। बच्चे के शव को घर से कुछ दूरी से बरामद किया गया था। घटना के बाद से ग्रामीणों के साथ-साथ वन विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ था।

बहरहाल गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सख्त रवैया अपनाते हुए वन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने के निर्देश दिए थे।

(Visited 98 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In