नहीं रही स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर, 92 वर्ष की उम्र में निधन, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक

Share this news

Devhoomi Dialogue : रविवार की सुबह हिंदी सिनेमा व संगीत जगत के लिए स्तब्ध करने वाली खबर आई। करीब 7 दशक तक अपनी जादुई आवाज़ से हर हिंदुस्तानी के दिल में अमर, स्वर कोकिला भारत रत्न (Lata Mangeshkar pases Away) लता मंगेशकर का निधन हो गया। उनके निधन से देशभर में शोक की लहर छा गई है। राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। लता दीदी के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है।

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत सामदनि के मुताबिक लता मंगेशकर को 29 दिनों से ICU में एडमिट किया गया था। लेकिन आज सुबह 8.30 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। 8 जनवरी को उन्हें कोरोना संक्रमित होने के बाद मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था।

लता दीदी के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक रखा गया है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।प्रधानमंत्री राष्ट्रपति, गृहमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने लता दीदी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

(Visited 361 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In