विवादों के बाद देहरादून में होने वाला कृषि मित्र मेला स्थगित, बॉबी पंवार ने लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप

Share this news

DEHRADUN:  उत्तराखंड में आयोजित होने वाला एग्री मित्र मेला स्थगित कर दिया गया है। कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि मेले को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने मेले के आयोजन में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी शिरकत करनी थी।

आपको बता कें कि देहरादून के जसवंत मैदान में 14 औऱ 115 जून को कृषि मित्रा मेला का आयोजन किया जाना था, जिसका उद्घाटन कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को करना था। मेले में विभिन्न कृषकों/कृषक समूहों के कृषि उत्पादों, मिलेट उत्पादों, हैंडीक्राफ्ट्स की पधर्शनी का आयोजन होना था। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होना था।

लेकिन स्वाभिमान मोर्चा के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने आरोप लगाया था कि मेले के आय़ोजन में भ्रष्टाचार हो रहा है। टेंडर खुलने से पहले ही यहां एक फर्म के द्वारा काम शुरू कर दिया गया। टेंडर निकलने से पहले मेले के लिए सामान देहरादून पहुंच चुका था ।बॉबी ने सवाल उठाया था कि क्या ये फिक्सिंग नहीं है। मेले पर विवाद के बाद इसे स्थगित कर दिया गया है। मेले के लिए आया सामान भी अब आयोजन स्थल पर नजर नहीं आ रहा है।

(Visited 567 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In