पहले ऋषिकेश, फिर नेपाल, 3 घन्टे में 2 बार भूकंप के झटकों से हिला उत्तराखंड

Share this news

Dehradun: शनिवार शाम को तीन घंटे के भीतर 2 बार भूकंप के झटकों से उत्तराखंड की धरती कांप उठी। शाम साढ़े 4 बजे के करीब के पौड़ी जनपद के ऋषिकेश में और रात करीब 8 बजे नेपाल में भूकंप के झटकों का असर उत्तराखंड समेत यूपी, दिल्ली एनसीआर जम्मू कशमीर तक देखा गया। जानमाल के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

पहला झटका शाम करीब 4 बजकर 25 मिनट पर पौड़ी जनपद में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 मैग्नीट्यूड रही। इसका केंद्र ऋषिकेश में बताया गया। वहीं, दूसरा भूकंप का झटका शाम करीब 7 बजकर 57 मिनट पर आया। भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है। इसकी तीव्रता 5.4 आंकी गई। भूकंप से नुकसान की कोई सूचना नहीं है। लेकिन एक के बाद एक झटकों से लोग सहमे हुए हैं। झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर आ गए।

उत्‍तराखंड में मंगलवार देर रात और बुधवार की सुबह भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसके बाद लोग दहशत आ गए थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजकर 27 मिनट पर पिथौरागढ़ जनपद में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ था।

(Visited 476 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In