कुनाऊ गांव के पास गंगा में बहे दो किशोर, SDRF ने एक का शव किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी

Share this news

Rishikesh:  ऋषिकेश से सटे पौड़ी के कुनाऊ गांव के पास रविवार को 2 युवकों के साथ हादसा हो गया। दोनों युवक गंगा नदी में बह गए जिसके बाद एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र में पौड़ी के कुनाऊ गांव के पास दो लोग गंगा में बह गए हैं। सूचना मिलते ही SDRF की टीम के डीप डाइवर ने दोनो की तलाश में रेस्क्यू मिशन चलाया।
अभियान के दौरान एक युवक का शव बरामद कर लिया गया जबकि दूसरे की तलाश जारी है

दोनों किशोर ईशान बिजल्वाण (15) और दीपेश रावत(15) ऋषिकेश के 20 बीघा क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

(Visited 233 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In