पहाड़ के रवि का कमाल,  देश की पहली फ्लाइंग कार का सफल परीक्षण करके दिया बड़ा संदेश

ALMORA: उत्तराखंड के होनहार युवा रवि टम्टा अपने आविष्कारों से नई इबारत लिख रहे हैं। अल्मोड़ा के काफलीखान के रहने वाले रवि टम्टा ने उड़ने वाली कार का सपना सच कर दिखाया है। रवि और उनकी टीम ने देसी जुगाड़ से तैयार किया फ्लाइंग कार या हेलीकॉप्टर के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है। सिंगल […]

द्वाराहाट में बंदरों ने बुजुर्ग दिव्यांग को घर में बुरी तरह काटा,  2 किलोमीटर तक कंधे पर लेकर आई महिलाएं

ALMORA: अल्मोड़ा जनपद में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, सभी को बंदर निशाना बना रहे हैं। शनिवार को द्वाराहाट के तल्ली कहाली गांव के बाड़ी गाँव तोक में एक बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्ति को बंदरों ने बुरी तरह काट दिया। उपचार के लिए बुजुर्ग को अस्पताल लाया गया। जानकारी के मुताबिक […]

हंस फाउंडेशन ने वन विभाग और स्कूली बच्चों के साथ मनाया हरेला पर्व, अल्मोड़ा में व्यापक वृक्षारोपण

SOMESHWAR (ALMORA):  हरेला वन महोत्सव 2026 के अवसर पर गुरुवार को द हंस फाउंडेशन ने वन विभाग औऱ स्कूली बच्चों के सहयोग से व्य़ापक वृक्षारोपण अभियान और वनाग्नि प्रबंधन जागरुकता अभियान चलाया। कार्यक्रम का उद्देश्य हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना, वनों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा वन अग्नि […]

जम्मू कश्मीर में शहीद हुआ सैन्यधाम का लाल, आतंक विरोधी ऑपरेशन में लेफ्टिनेंट बीरेश्वर ने दिया बलिदान

ALMORA: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आतंक विरोधी ऑपरेशन में 5 आसाम राइफल्स के लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी शहीद हो गए हैं। बीरेश्वर अल्मोड़ा के रहने वाले थे। युवा सैन्य अधिकारी के बलिदान की दुखद सूचना से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक निवास पहुंच चुका है […]

अल्मोड़ा: स्कूल के नजदीक जिलेटिन की छड़ें मिलने से हड़कंप, पुलिस BDS की मदद से कर रही गहन छानबीन

ALMORA:  अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डबरा के नजदीक 161 संदिग्ध जिलेटिन की छड़ें मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। माना जा रहा है कि सड़क बनाने या अन्य निर्माण कार्य के लिए इनको लाया गया हो, लेकिन स्कूल के पास जिलेटिन छड़ों को डजंप करने के मामले करो पुलिस ने […]

चौखुटिया: स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर सड़कों पर जनसैलाब,  मातृशक्ति व युवाओं का जोरदार प्रदर्शन

ALMORA:  चौखुटिया अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के खिलाफ ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन जारी है। 14 दिन तक अनशन और धरना प्रदर्शन के बाद आज लोगों का सब्र जवाब दे गया और बुधवार लोगों का सैलाब सड़कों पर उतर आया। लोगों ने एक सुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने की मांग की। […]

पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर सड़कों पर उतरे चौखुटिया के लोग, पूर्व फौजी का अनशन जारी, जल सत्याग्रह भी शुरू

ALMORA:  पहाड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर अल्मोड़ा के चौखुटिया में लोगों ने प्रदर्शन का अनोखा तरीका चुना है। जहां लोग रैली निकालकर सड़कों पर उतरकर आक्रोश जता रहे हैं। वहीं पूर्व फौजी भुवन कठायत 6 दिन से अनशन पर बैठे हैं। एक और पूर्व सैनिक सूबेदार मेजर हीरा सिंह पटवाल ने जल सत्याग्रह […]

मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला का किया वर्चुअली शुभारंभ, जागेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण हेतु 146 करोड़ की स्वीकृति

ALMORA/DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज वर्चुअल माध्यम से अल्मोड़ा के मां नंदा देवी मेला-2025 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक सशक्तिकरण का भी मंच है। उन्होंने यह भी कहा कि 2026 में आयोजित होने वाली मां नंदा राजजात यात्रा को भव्य रूप […]

समय से न एंबुलेंस मिली, न गढ़वाल से कुमाऊं तक 5 अस्पतालों में मिला इलाज, सिस्टम से हारा फौजी पिता, डेढ़ साल के बच्चे को नहीं बचा पाए

BAGESHWAR: सरहद पर देश की रक्षा में तैनात फौजी अपने घर के चिराग को बचान के लिए दर दर गुहार लगाता रहा। फौजी की पत्नी बेटे को गोद में लेकर एक नहीं, दो नहीं बल्कि 5-5 अस्पतालों तक गई। मगर सिस्टम की बेरुखी, एंबुलेंस मिलने में बेवजह देरी और पहाड़ के अस्पतालों के रेफरल सिस्टम […]

सल्ट विधायक महेश जीना का ऑडियो वायरल, स्थानीय युवा को दी गालियां, धमकी

ALMORA: सल्ट के विधायक महेश जीना एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार विधायक जी एक स्थानीय युवा पर भड़क रहे हैं, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, गालियां दे रहे हैं। इस बीतचात का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मर्चुला में हुए बस हादसे के बारे में पूछे जाने पर […]

एक्सपायरी डेट फंगीसाइड मामला:  किसानों को लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, सिर्फ जांच कमेटी से लीपापोती न हो

DEHRADUN:  अल्मोड़ा के किसानों को एक्सपायरी डेट का कवकनाशक दोगुने दामों पर बेचने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक करगेती ने इस मामले का खुलासा किया था, जिसके बाद देवभूमि डायलॉग ने प्रमुखता से इस मुद्दे को उठाया था। देवभूमि डायलॉग की खबर का असर होता दिख रहा है। कृषि विभाग […]

अल्मोड़ा: भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने किया किशोरी से दुष्कर्म, पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज, भाजपा ने पद से हटाया

ALMORA:   अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड में नाबालिग से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां के भाजपा के मंडल अध्यक्ष भगवत बोरा पर बकरी चराने गई एक किशोरी से दुष्कर्म का आरोप है। शुक्रवार को पीड़ित परिजनों राजस्व उपनिरीक्षक देवायल में इस मामले में तहरीर दी है। राजस्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ […]