वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत गांववासी का निधन, पार्टी में शोक की लहर

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ का निधन हो गया है। मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहन सिंह रावत पूर्व में भाजपा सरकार में ग्राम्य विकास मंत्री थे। मोहन सिंह रावत पूर्व के निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। बता दें कि, सीएम धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन पर शोक जताया है।

पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले वरिष्ठ नेता मोहन सिंह रावत लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहन सिंह उन नेताओं में से थे , जब पार्टी को ग्रामीण इलाकों में ढूंढ ढूंढ कर कार्यकर्ता भी नहीं मिलते थे, उस समय से ही मोहन सिंह ने न सिर्फ ग्रामीण इलाकों बल्कि पूरे प्रदेश में पार्टी का विस्तार किया। उत्तराखंड आंदोलन में भी गांववासी सक्रिय रहे थे।

भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन पर शोक जताते हुए सीएम धामी ने एक्स पर लिखा- उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मोहन सिंह रावत ‘गांववासी’ के निधन का समाचार अत्यंत दु:खत है। राज्य में संगठन की मजबूती में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं संतप्त परिवारजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, समेत तमाम मंत्रियों ने भी ने भी ‘गांववासी’ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

(Visited 432 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In