ब्रेक फेल होने के बाद रोडवेज बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, लग गया लंबा जाम

Share this news

MUSSOORIE:  मेंटिनेंस के अभाव में मसूरी रूट पर रोडवेज खतरे का सबब बनी हुई हैं। शनिवार को मसूरी लाइब्रेरी-दून मार्ग पर एख रोडवेज बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। बस ने आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद मसूरी में जाम लग गया।

शनिवार को मसूरी लाइब्रेरी से देहरादून आने वाली रोडवेज बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए। इस दौरान बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान किंगक्रेग मार्ग पर लंबा जाम लग गया। पुलिस मौके पर पहुंची और बस को साइड लगकार जाम खुलवाया। बस में चालक और परिचालक मौजूद थे। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई।

बता दें कि मसूरी रूट पर कई बार रोडवेज की बस हादसे का शिकार होती रही हैं।

 

 

(Visited 161 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In