हल्द्वानी से जुड़े लालकिला कार ब्लास्ट के तार, बिलाल मस्जिद के मौलाना को एनआईए ने किया गिरफ्तार

Share this news

HALDWANI: 10 नवंबर को दिल्ली के लालकिला में हुए बम कार बम धमाके के तार उत्तराखंड से जुड़ने लगे हैं। मामले के मुख्य आरोपी आतंकी उमर के उत्तराखंड कनेक्शन की बड़ी जानकारी सामने आई है। जांच एजेंसियों द्वारा उमर की कॉल डिटेल खंगालने के दौरान उसके संपर्क हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़े पाए गए। इसी आधार पर शुक्रवार देर रात एनआईए की टीम ने बनभूलपुरा में दबिश दी और बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना आसिम को गिरफ्तार किया है।

सूत्रों के मुताबिक इमाम को पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने बिलाली मस्जिद समेत क्षेत्र के अन्य संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। शहर के कई इलाकों में सतर्कता बढ़ाते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल भारी पुलिस फोर्स के साथ बनभूलपुरा पहुंचे। अचानक इतनी संख्या में पुलिस फोर्स देखकर स्थानीय लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस ने बिलाली मस्जिद और इमाम के आवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीमें पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में सक्रिय हैं। हल्द्वानी में की गई यह कार्रवाई उसी क्रम में मानी जा रही है। दिल्ली में लाल किला क्षेत्र में हुए कार ब्लास्ट मामले को लेकर एजेंसी पहले ही कई स्थानों पर तलाशी ले चुकी है और कई आरोपितों पर अभियोग भी दर्ज हुए थे। इन्हीं आरोपितों के संपर्कों की पड़ताल में एजेंसी की नज़र हल्द्वानी के कुछ व्यक्तियों तक पहुँची बताई जा रही है।

(Visited 143 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In