देहरादून जिले के डीएम और एसएसपी का अचानक तबादला, सोनिका होंगी नई DM, दिलीप सिंह कुंवर नए कप्तान

Share this news

DEHRADUN: शासन ने अचानक से किए फेरबदल के तहत देहरादून के जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का तबादला कर दिया है। शनिवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं।

पिछले दिनों शासन मे बंपर तबादले हुए थे, लेकिन तब देहरादून के डीएम और एसएसपी की पोजिशन से छोड़छाड़ नही की गई थी। हालांकि डीएम आर राजेश कुमार से स्मार्ट सिटी के सीईओ का पद हटा लिया गया था। लेकिन शनिवार को उन्हें डीएम पद से भी मुक्त किया गया है। हैरानी की बात ये है कि राजेश कुमार को बाध्य प्रतीक्षा में रखा गया है। अपर सचिव श्रीमती सोनिका को देहरादून जिले का नया डीएम बनाया गया है।

शासन ने एसएसपी के दायित्वों में भी फेरबदल किया है। जन्मेजय खंडूड़ी को एसएसपी पद से हटाकर अब डीआईजी- पीएसी बनाया गया है। जबकि दिलीप सिंह कुंवर को राजधानी का नया कप्तान बनाया गया है।

 

(Visited 1,246 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In