गांव की सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों ने खुद उठाए औजार तो जाग पाई सरकार,सीएम धामी ने 3 महीने में कार्रवाई का भरोसा दिया

Share this news

DEHRADUN/CHAMOLI: चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सकण्ड गांव में सड़क बनाने के लिए ग्रामीणों ने खुद गेती, फावड़े और कुदाल से श्रमदान करना शुरू कर दिया। कई साल से सड़क की मांग और सर्वे के बावजूद सड़क न बनने पर ग्रामीणों को 9 किलोमीटर की पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। लेकिन जब प्रशासन लंबे समय तक कोई कार्रवाई नहीं की तो ग्रामीणों ने खुद औजार उठाए और कुछ ही दिनों में लगभग 40 मीटर सड़क खोद डाली। ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लिया। और संबंधित अधिकारियों को सड़क पर फौरन आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित जिलाधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए तथा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों की सड़क संबंधी समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और सड़क निर्माण की कार्रवाई को तीन माह के भीतर पूरा करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के लिए गांवों का विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए शासन-प्रशासन को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ और विकास कार्य धरातल पर गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में राजस्व विभाग, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम सकण्ड पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया और सड़क निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्रवाई शुरू की। संयुक्त टीम ने ग्रामीणों को सड़क निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा तीन माह के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद राजस्व, वन विभाग और लोक निर्माण विभाग की संयुक्त टीम ग्राम सकण्ड पहुंची। तीन माह के भीतर सड़क पर जरूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। ग्राम प्रधान शिवानी चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ-साथ शासन एवं जिला प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया है

(Visited 40 times, 40 visits today)

You Might Be Interested In