Videos475 Videos

आजादी जल्दी मिल गई, अंग्रेज चले गए और पौड़ी का विकास छूट गया, बीजेपी विधायक पोरी का विवादित बयान

PAURI:  पौड़ी से भाजपा विधायक राजकुमार पोरी इन दिनों लगातार विवादों में बने हुए हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजकुमार पोरी गहरी नींद में सोते हुए दिखे थे, अब उनका एक विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक का मानना है कि अंग्रेज दो चार […]

देहरादून टोल प्लाजा पर भीषण हादसा,  तेज रफ्तार डंपर ने कार को कुचला, दो लोगों की मौत

DEHRADUN: देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर सोमवार को भीषण हादसा हो गया। टोल कटाने की लाइन में लगी एक कार को पीछे से आ रहे बेकाबू डंपर ने बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत की खबर है। फिलहाल कार और डंपर के अगले हिस्से को काटकर अलग किया जा रहा […]

पौड़ी: गुच्छी मशरूम की सफल खेती की देश दुनिया में चर्चा, मशरूम वैज्ञानिक पहुंचे पौड़ी, सीएम धामी ने नवीन को दी बधाई

PAURI:  पौड़ी के फल्दाकोट गांव में पहली बार गुच्छी मशरूम के कमर्शियल प्रोडक्शन का सफल ट्रायल हुआ है। गुच्छी मशरूम प्राकृतिक रूप से जंगलों में उगती है। देश में इसकी खेती के कई बार प्रयास हुए हैं लेकिन सफलता नहीं मिली। पौड़ी के नवीन पटवाल ने पॉलीहाउस में गुच्छी मशरूम उगाकर बड़ी उपलब्धि हासिल की […]

बंदरों के आतंक से बच पाएगी खेती? यहां अब तक हो चुकी 80 हजार बंदरों की नसबंदी, बंदरों की संख्या में आएगी कमी

HARIDWAR: कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें बंदरों की बड़ी टोली खेतों में ऊधम मचाती दिख रही थी। उत्तराखंड में ऐसी तस्वीरें आ हो चुकी हैं। बंदरों के आतंक से खेती को नुकसान के मुद्दे पर विधानसभा में भी चर्चा की गई। ऐसे में सवाल उठता है कि समाधान […]

पहाड़ के लाल ने पलायन को दी मात, पहली बार सबसे महंगी गुच्छी मशरूम का व्यावसायिक उत्पादन शुरू

PAURI:  स्वास्थ्य शिक्षा और रोजगार के अभाव में खाली होते पहाड़ों में मशरूम की खेती नई उम्मीद जगा रही है। इससे एक कदम आगे बढ़कर पौड़ी जनपद में देश में पहली बार एक क्रांतिकारी प्रयोग हुआ है। पौड़ी के जुनूनी युवा नवीन पटवाल ने देश की सबसे महंगी गुच्छी मशरूम का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया […]

हरिद्वार: खनन माफियाओं ने 2 सिक्योरिटी गार्ड पर ट्रैक्टर चढ़ाकर की जान से मारने की कोशिश

HARIDWAR: हरिद्वार में खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि दिन दहाड़े जानलेवा हमल करने से भी नहीं कतरा रहे। बीएचईएल क्षेत्र में खनन के दौरान मौके पर पहुंचे दो सिक्योरिटी गार्डों को  खनन माफियाओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से रौंद दिया, जिससे दोनों गार्ड, एक पिटकुल कर्मचारी घायल हो गए। वहीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली दौड़ाते […]

रुद्रपुर गांव की भूमि पर पिटकुल बना रहा पावर हाउस, गौचरान भूमि बचाने के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

GUPTKASHI:  केदारघाटी के  रुद्रपुर गांव में गौचरान भूमि पर प्रस्तावित पावर सब स्टेशन के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने शासन, प्रशासन, ऊर्जा निगम और पिटकुल पर जनहितों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जबरन गो चरान भूमि पर अतिक्रमण का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गो चरान भूमि पर प्रस्तावित विद्युत सब […]

तेज रफ्तार कार से 6 लोगों को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार, हादसे के वक्त 12 साल के भांजे के साथ कार में था सवार

DEHRADUN:  देहरादून के राजपुर रोड पर 12 मार्च को तेज रफ्तार कार ने 6 लोगों को कुचलने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस ने आरोपी वंश कात्याल को देहरादून आईएसबीटी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की उम्र 22 साल है और बीबीए का छात्र है। आरोपी मूल रूप से […]

होली के गीतों में पलायन के दर्द को बताया तो छलक उठी महिलाओं की आंखें, राठ की होली की ऐसी धूम कि सीएम का आया बुलावा

DEHRADUN:   पूरा देश होली के रंग में रंगा हुआ है। पहाड़ में भी हर तरफ होली के गीत गूंज रहे हैं। लेकिन इस बीच एक होली सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। ठेठ पहाड़ के जुनूनी युवा पौड़ी से होली खेलने देहरादून आते हैं, होली के गीतों के माध्यम से पहाड़ में खाली घरों […]

सीएम के आते ही सचिवालय कर्मचारी पर आया देवता, मच गया हड़कंप, कहा मुख्यमंत्री पर संकट आने वाला है

DEHRADUN:  सोमवार को उत्तराखंड सचिवालय में अचानक ह़डकंप मच गया जब मुख्यमंत्री के सचिवालय में आते ही एक कर्मचारी पर देवता चढ़ गया। कर्मचारी सरकार पर संकट की बात कहते सुनाई दिया। इस घटना से सचिवालय कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जैसे ही सचिवालय पहुंचे, वहां […]

फिर से बिगड़े बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बोल,  गैरसैंण में हुआ सड़क छाप नेताओं का आंदोलन

DEHRADUN:  मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के विवादित बयान के बाद भाजपा नेताओं का विवादों से पीछा नहीं छूट पा रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने फिर से एक विवादित बयान दिया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि गैरसैंण में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ आंदोलन सड़क छाप नेताओं का आंदोलन है। उनके इस बयान […]

गैरसैंण में पहाड़ी स्वाभिमान रैली में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने की मंत्री अग्रवाल के इस्तीफे की मांग

GAIRSAIN: पहाड़ी समाज पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की अभद्र टिप्पणी के खिलाफ पहाड़ में आक्रोश है। मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पूरा पहाड़ गरजा। एकता प्रदर्शित करते हुए सभी लोगों ने एक स्वर में प्रेमचंद अग्रवाल को तत्काल पद से हटाए जाने की मांग की। राज्य आंदोलनकारियों, […]