उत्तराखंड खबर

3534 Videos

पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, देहरादून-मसूरी में ओलों की बरसात, गर्मी से मिली राहत

DEHRADUN: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट लेते हुए गर्मी से राहत दी है। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज कराई। जिससे गर्मी से राहत मिली है। राजधानी देहरादून और मसूरी में भी गुरुवार को दोपहर बात तेज बारिश से मौसम सुहावना […]

जोशीमठ किमाणा मार्ग पर 500 मीटर गहरी खाई में गिरा ओवरलोडेड वाहन, कई की मौत की आशंका

CHAMOLI:  ग्रामीण मार्गों पर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार सवारियों के लिए काल साबित हुई। शुक्रवार को चमोली के  किमाणा मार्ग पर टाटासूमो वाहन अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई मे जा गिरा।  जिसमें 12 से 16 लोग सवार बताए जा रहे थे बताया जा रहा है कि वाहन की छत पर भी सवारियां बैठी थी। […]

पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, सुशासन के लिए यादगार रहा कार्यकाल, CM धामी ने जताया शोक

Dehradun: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। खंडूरी दो बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे और कड़क अनुशासित और ईमानदार छवि के लिए जनता के बीच लोकप्रिय रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता मेजर […]

दुखद खबर: चमोली जिले का लाल सूरज सिंह कमांडो ट्रेनिंग के दौरान भटिंडा में शहीद

CHAMOLI:  शनिवार को सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए दो बडी खबरें रही। एक तरफ 29 जांबाज कैडेट आईएमए से पास आउट होकर भारतीय सेना में अफसर बनें, वहीं दूसरी ओर चमोली जिले के सूरज सिंह की शहादत से शोक का माहौल है। चमोली जिले के नारायण बगड़ के कंसोला गांव के रहने वाले सूरज सिंह गढ़वाल […]

देवप्रयाग में बड़ा हादसा: अलकनंदा नदी में गिरी इनोवा,  लापता यात्रियों की तलाश जारी

DEVPRAYAG:  ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां चकासा क्षेत्र में एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई और अलकनंदा नदी में समा गई। वाहन में 8 लोग सवार बताए जा रहे हैं। लोगों की तलाश के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। […]

युवा हो जाएं तैयार, UKPSC नए साल में कराएगा ये 32 परीक्षाएं, 5700 नए पद भी शामिल

Dehradun: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। नए साल में एक के बाद एक 32 परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड लोकसेवा आयोग ने 32 परीक्षाओं के लिए कलेंडर जारी कर दिया है। नए साल में आयोग 5700 पदों पर नई भर्तियां भी निकालेगा। अभ्यर्थियों की सुविधार्थ […]

मुख्यमंत्री धामी ने मां के साथ की खेत की जुताई, गोबर की खाद डालकर दिया ऑर्गैनिक खेती का संदेश

KHATIMA: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को खटीमा के निजी आवास नगला तराई स्थित खेत में स्वयं टिलर चलाकर खेत की जुताई की तथा खेत में गोबर की प्राकृतिक खाद डालकर जैविक एवं पारंपरिक खेती को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उनकी माता बिशना देवी भी उनके साथ उपस्थित रहीं।  एक आम […]

जोशीमठ त्रासदी: प्रभावित परिवारों को 1.5 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान, स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन जारी

Joshimath:  जोशीमठ में भू-धंसाव की त्रासदी पर लोगों का आक्रोश बढञता जा रहा है। मंगलवार रात से स्थानीय लोग होटलों और भवनो को गिराए जाने से पहले मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्श कर रहे थे। शासन ने बुधवार को डेढ़ लाख रुपए प्रति परिवार मुआवजे का ऐलान किया है। बावजूद इसके लोगों का आक्रोश […]

होमस्टे योजना का अनुदान जारी करने के लिए घूस मांगने का आरोप, जिला पर्यटन अधिकारी सस्पेंड

DEHRADUN:  उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने देहरादून के जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। यह कार्रवाई दीनदयाल उपाध्याय होम-स्टे योजना के तहत अनुदान राशि जारी करने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और […]

CM धामी ने दोहराया, 2025 तक उत्तराखंड को नंबर 1 बनाएंगे, गणतंत्र दिवस पर CM, स्पीकर ने फहराया तिरंगा 

  DEHRADUN :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के […]

आईपीएस बताकर लोगों को लाखों का चूना लगाया, पूर्व मुख्य सचिव का बेटा यशोवर्धन गिरफ्तार

DEHRADUN: देहरादून में रसूख औऱ रौब दिखाकर लाखों की ठगी करने वाले नटवर लाल को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव एस रामास्वामी का बेटा यशोवर्धन है। आरोप है कि वह खुद को आईपीएस अधिकारी बताकर डॉक्टरों और अन्य लोगों को अपने झांसे में लेता […]

नकल विरोधी अध्यादेश को CM की मंजूरी, बेरोजगार संघ का बंद का आह्वान, परेड ग्राउंड में धारा 144 लागू

DEHRADUN: भर्ती घोटालों के खिलाफ युवाओं के प्रदर्शन से धामी सरकार ठोस फैसला लेने को मंजूर हुई है। प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनुमोदन मिल गया है। इस अध्यादेश […]