पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, देहरादून-मसूरी में ओलों की बरसात, गर्मी से मिली राहत

Share this news

DEHRADUN: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट लेते हुए गर्मी से राहत दी है। गुरुवार को दोपहर बाद अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि ने कई जगहों पर तापमान में गिरावट दर्ज कराई। जिससे गर्मी से राहत मिली है। राजधानी देहरादून और मसूरी में भी गुरुवार को दोपहर बात तेज बारिश से मौसम सुहावना हो गया और भारी ओलावृष्टि से ओलों की सफेद चादर बिछ गई। ओले गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और काश्तकारों को नुकसान की आशंका बढ़ गई है।

गुरुवार को पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम ने करवट बदली औऱ दोपहर तक आसमान में बादल उम़डने लगे। देहगरादून, मसूरी में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि ने ठंडक बढ़ा दी है। देहरादून केकई इलाकों में तेज बौछारों के साथ बारिश हुई तो मसूरी में ओलों की सफेद चादर पसर गई। इस दौरान तेज हवाएं चलने भी चली। मौसम में हुए अचानक बदलाव से तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। देहरादून में भी तापमान 28-30 डिग्री के आसपास आ गया।

अगरे तीन घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट

देहरादून समेत 11 जिलों में मौसम ने लिया खतरनाक रुख अपनाया है। मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मसूरी, चकराता, केदारनाथ, बद्रीनाथ समेत कई इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं जबकि बिजली गिरने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी बी जारी की गई है। मौसम विभाग की मानें तो गढ़वाल और कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में गरज-चमक के साथ तूफान की संभावना है। राजधानी देहरादून में भी बारिश और  तेज हवाओं का दौर जारी रह सकता है।

 

(Visited 1 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In