उत्तराखंड खबर

3528 Videos

मानव-वन्यजीव संघर्ष का का हैरतअंगेज वीडियो, गुलदार ने युवक पर किया हमला तो साथियों ने पत्थर मारकर भगाया

PAURI: पहाड़ों में जंगली जानवरों का खौफ आए दिन बना हुआ है। पौड़ी के बीरोंखाल ब्लॉक के फरसाड़ी गांव में झाड़ी में छिपे गुलदार ने युवक पर अचानक हमला कर दिया। लेकिन मौके पर मौजूद अन्य युवाओँ ने साहस दिखाया और गुलदार को वहां से भगा दिया। मानव वन्य जीव संघर्ष का ये वीडियो सोशल […]

मानवता शर्मसार! चिता के लिए नहीं मिली सूखी लकड़ियां, 19 साल की बेटी का डीजल-टायर से हुआ अंतिम संस्कार

SRINAGAR:  श्रीनगर गढ़वाल से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक परिवार को अपनी 19 वर्षीय बेटी का अंतिम संस्कार बेहद विषम परिस्थितियों में करना पड़ा। श्मशान घाट पर गीली लकड़ियों के कारण चिता नहीं जल सकी, जिससे परिजन चार घंटे तक जूझते रहे। अंततः मजबूरी में 15 […]

मानसखंड के मंदिरों के लिए जल्द शुरू होगी स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन, मानसखंड एक्सप्रेस चलाने को लेकर हुआ करार

DEHRADUN: मानसखंड के पौराणिक धार्मिक स्थलों को एक्सप्लोर करने और यहा के पर्यटक स्थलों तक टूरिस्ट को आकर्षित करने के लिए जल्द ही स्पेशल टूरिस्ट ट्रेन चलाई जाएगी। गुरुवार को उत्तराखंड पर्यटन विभाग औऱ आईआरसीटीसी के बीच इसके लिए एमओयू साइन किया गया है। एमओयू के तहत मानसखंड के पर्यटन और देश के अन्य शहरों-स्थानों […]

मानसखंड झांकी ने देशभर में फहराया था परचम, कलाकारों को मिलेंगा 50-50 हजार रुपए का ईनाम

DEHRADUN: गणतंत्र दिवस के अवसर पर सर्वश्रेष्ठ झांकियों में पहला स्थान प्राप्त करने वाली उत्तराखंड की मानसखंड झांकी को चारों ओर से सराहना मिल रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कैंप कार्यालय में झांकी में शामिल कलाकारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि झांकी में शामिल हर कलाकार को 50-50 हजार रुपए दिए […]

मानसखंड मंदिर माला: 16 मंदिरों के कायाकल्प की कवायद तेज, सीएम धामी के निर्देश समय रहते पूरे करें काम

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के कामों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मानसखंड मंदिर माला के पहले चरण में 16 मन्दिरों को चयनित किया गया है जिनका भव्यता और सुविधाओं के लिहाज से विकास किया जाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मंदिरों के मार्गों में आवागमन की […]

मानसिक रूप से परेशान महिला नैनी झील में कूदी, पर्यटकों, नाव चालक ने बचाई जान

NAINITAL : नैनीताल के पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि वहां नौकायन कर रहे पर्यटकों और नाव चालक ने बिना समय गंवाए महिला को झील से सुरक्षित निकाला और अस्पताल पहुंचाया। महिला का फिलहाल बीडी पांडे अस्पताल में उपचार चल रहा है। […]

मानसी नेगी प्रकरण पर खेलमंत्री को फेसबुक पर क्यों करने पड़े दावे, क्या है दावों का सच

DEHRADUN: एथलीट मानसी नेगी ने सोशल मीडिया पर जॉब की मांग को लेकर पोस्ट क्या की, खेल विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में खेलमंत्री को कागजी दावों के साथ उतरना पड़ा। लेकिन ऐसा लगता है खेल मंत्री जो दावा कर रही हैं, उसमें से कई बातें सच नहीं हैं। देवभूमि डायलॉग  ने मानसी […]

मानसून का कहर: भरभराकर नदी में समाई दुकानें, घर पर मलबा गिरने से मां-बेटी की मौत, गंगोत्री में आश्रम में घुसा मलबा

UTTARKASHI/TEHRI/CHAMOLI: मानसूनी बारिश पहाड़ों में आफत बनकर बरस रही है। टिहरी के बूढ़ाकेदार क्षेत्र में बाल गंगा और धर्मगंगा ने भारी तबाही मचाई है। क्षेत्र के तोली गांव में भूस्खलन से मां-बेटी की मलबे में दबने से मौत हो गई है। उधर उत्तरकाशी में भागीरथी और यमुना उफान पर हैं। उफनाती नदी ने गंगोत्री धाम […]

मानसून की मार नहीं सह सका मालन नदी पर बना पुल, चंद सेकेंड में ढहा, 50 हजार की आबादी का संपर्क कटा

KOTDWAR: उत्तराखंड में भारी बारिश से हर जगह तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोटद्वार से मानसून के कहर की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। यहा भाबर को जोड़ने वाला मालन नदी पर बना पुल बारिश का वेग नहीं झेल सका औऱ बीचों बीच टूट कर ढह गया। इससे करीब 50 हजार की आबादी […]

मानसून सत्र की अवधि बढ़ाने को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार आज पेश करेगी अनुपूरक बजट

DEHRADUN: उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र में दूसरे दिन की कार्यवाही कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन केसाथ शुरू हुई। कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी सदस्यों ने धरना देकर सत्र की अवधि बढ़ाने की मांगी की। सत्र के पहले दिन सीएम धामी समेत सदन में मौजूद सभी सदस्यों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास के […]

मानसून सीजन में छुट्टी नहीं ले सकेंगे सरकारी कर्मचारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Dehradun:  मानसून सीजन औप आपदा की संवेदनशीलता को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मानसून अवधि में सरकारी कर्मचारियों के छुट्टी लेने पर रोक लगा दी गई है। (No Leave for uttarakhand govt employees in wake of monsoon ) इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। यानि 30 सितंबर तक कर्मचारियों […]

मानसून से पहले बारिश का कहर, नंदप्रयाग में बादल फटा, केदारघाटी में भी उफान पर गाड गधेरे

CHAMOLI:  पहाड़ों पर मानसून से पहले मौसम ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार शाम बद्रीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग के पास बादल फटने की खबर है। जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन समेत आपदा टीम मौके पर पहुंच गई है। घटना में किसी तरहकी जनहानि की […]