मानसून की मार नहीं सह सका मालन नदी पर बना पुल, चंद सेकेंड में ढहा, 50 हजार की आबादी का संपर्क कटा

Share this news

KOTDWAR: उत्तराखंड में भारी बारिश से हर जगह तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कोटद्वार से मानसून के कहर की खौफनाक तस्वीर सामने आई है। यहा भाबर को जोड़ने वाला मालन नदी पर बना पुल बारिश का वेग नहीं झेल सका औऱ बीचों बीच टूट कर ढह गया। इससे करीब 50 हजार की आबादी का संपर्क कट गया है।

गुरुवार सुबह मालन नदी पर बना अचानक से बीचों बीच ढह गया। गनीमत रही कि हादसे वाली जगह पर उस वक्त कोई वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था। पुल ढहते ही लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुल के दोनों तरफ लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है। पुल के टूटने से भाबर क्षेत्र की 50 हजार की आबादी का संपर्क टूट गया है।

उधर बारिश से गूलर झाला के गुर्जर डेरे में पानी घुस गया। लालढांग चिलरखाल मोटर मार्ग पर जगह जगह बारिश का पानी औऱ कीचड़ घुसने से जनजीवन अस्त व्यस्त है।

 

 

(Visited 285 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In