उत्तराखंड खबर

3523 Videos

घर में खाना बनाते वक्त सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग, 3 लोग झुलसे

TEHRI: रक्षाबंधन के पर्व  पर टिहरी जिले के लमगांव क्षेत्र में दुखद हादसा हो गया। यहां रोनद पट्टी के कोरदी गांव में घऱ में रखे गैस सिलेंडर में अचानक ब्लास्ट हो गया जिससे 3 व्यक्ति घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक कोरदी गांव के सुरेंद्र सिंह ने लमगांव थाना को सूचना दी कि बलवीर सिंह […]

गुजरात के बाद उत्तराखंड में भी शुरू होगा विद्या समीक्षा केंद्र, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, CM धामी ने किया 141 पीएमश्री स्कूलों का शिलान्यास

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शिक्षा निदेशालय, ननूरखेड़ा में राज्य के विद्या समीक्षा केन्द्र का लोकार्पण किया। इस दौरान 141 पीएमश्री स्कूलों और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का शिलान्यास भी किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मेधावी छात्रवृत्ति योजना व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन […]

कांग्रेस ने की सरकार की जोरदार घेरेबंदी,अंकिता को न्याय के लिए सिर मुंडवाया

DEHRADUN: अंकिता भंडारी हत्याकांड में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने आक्रामक रुख अपनाया है। अंकिता हत्याकांड, महंगाई, बेरोजगारी, डेंगू व अन्य मुद्दों पर कांग्रेस ने दल बल के साथ सीएम आवास कूच किया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सिर मुंडवा कर विरोध जताया। और सरकार से अंकिता को […]

रक्तदान के लिए लोगों ने दिखाया गजब का उत्साह, मेगा रक्तदान शिविर में 733 यूनिट रक्त इकट्ठा

Dehradun : स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने देवभूमि विकास संस्थान द्वारा आयोजित मेगा रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत की पहल पर आयोजित रक्तदान शिविर में ब्लड डोनेट करने के लिए लोगों में खासा उत्साह दिखा। शिविर में 733 यूनिट रक्त एकत्र […]

इजरायल वॉर जोन में फंसे उत्तराखंड के आयुष और आरती सकुशल स्वदेश लौटे, सरकार को कहा शुक्रिया

DELHI:  आतंकी संगठन हमास के हमलों के बाद इजरायल ने युद्ध का ऐलान किया है। जिसके बाद इजरायल के संकटग्रस्त क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को स्वदेश लाने का ऑपरेशन अजय शुरू हो चुका है। इजरायल से 212 नागरिकों का दल स्वदेश पहुंचा तो उनके चेहरों की खुशी देखने लायक थी। इनमें दो नागरिक उत्तराखंड के […]

बिल लाओ इनाम पाओ के विजेताओं के लकी ड्रॉ निकाले गए, अब तक 2.36 लाख बिल अपलोड हुए

DEHRADUN:  बुधवार कोजीएसटी कलेक्शन को बढ़ावा देने के मकसद से शुरू की गई बिल लाओ इनाम पाओ योजना के लकी विजेताओं का ऐलान किया गया।  वित्त मंत्री डॉ. प्रेम चन्द अग्रवाल योजना के जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर माह के भाग्यशाली विजेताओं के लक्की ड्रॉ निकाले। राज्य कर विभाग की “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना […]

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पहुंचे सीएम धामी,  NSE के अधिकारियों को दिया इन्वेस्टर्स समिट में आने का न्योता

MUMBAI:  निवेशक सम्मेलन में उद्योगपतियों को न्योता देने के लिए मुंबई दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज, NSE पहुंच कर स्टॉक एक्सचेंज में संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर एनएसई, NSE की सांकेतिक बेल बजाकर अपनी उपस्थिति दर्ज की। मुख्यमंत्री धामी ने 8 और 9 दिसंबर […]

टनल में फंसी 41 जिंदगियों को बचाने के ये हैं 5 प्लान, नितिन गडकरी ने लिया रेस्क्यू कार्यों का जायजा

UTTARKASHI: 12 नवंबर को हुए सिलक्यारा टनल हादसे को 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक टनल में फंसे मजदूरों को नहीं निकाल जा सका है। अब पीएमओ के अफसरों और एक्सपर्ट ने 41 जिमदगियों को बचीना के लिए 5 प्लान तैयार किए हैं जिन पर एक साथ तेजी से काम हो रहा है। […]

देहरादून में अराजक तत्वों ने फैला दी ये अफवाह, पुलिस ने बताई ये बात

DEHRADUN:  सोशल मीडिया पर कई खबरें बिना जानकारी और तथ्यों की जांच पड़ताल के वायरल कर दी जाती हैं। और हैरानी की बात है कि लोग इस पर आंख बंद करके यकीन भी कर लेते हैं। ऐसी ही एक खबर कई न्यूज पोर्टल्स और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें कहा जा रहा […]

फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में तो कहानी में भी यहीं का जिक्र, सरकार करने जा रही फिल्म नीति में ये संशोधन

DEHRADUN: पिछले कुछ वाकयों से सबक लेकर अब उत्तराखंड सरकार फिल्म नीति में संशोधन करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के निर्देश पर संशोधित फिल्म नीति में प्रदेश की ब्रांडिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब अगर किसी फिल्म, धारावाहिक और वेब सीरीज की कहानी में उत्तराखण्ड का जिक्र होता है और […]

सुधांशु पंत बने राजस्थान के नए मुख्य सचिव, उत्तराखंड से रहा है गहरा नाता

JAIPUR: नैनीताल निवासी सुधांश पंत राजस्थान के नए मुख्य सचिव बन गए हैं। वे फिलहाल केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर थे, अब उन्हें उनके मूल कैडर राजस्थान भेज दिया गया है। इससे पहले भी सुधांशु राजस्थान में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। फिर उन्हें डेप्यूटेशन पर दिल्ली बुला लिया […]

धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बडे़ फैसले,   डिग्री कॉलेजों में संविदा शिक्षकों की भर्ती , कैंट बोर्ड को लेकर फैसला

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई जिसमें विभिन्न विभागों के कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में राजकीय महाविद्यालयों में संविदा शिक्षक तैनात करने, छावनी परिषद क्षेत्रों से नागरिक क्षेत्रों को नगर निकाय में शामिल करने को लेकर फैसले लिए गए। कैबिनेट के फैसले – बैठक में […]