उत्तराखंड खबर

3179 Videos

धामी कैबिनेट में उपनलकर्मियों के हित में हुआ ये बड़ा फैसला, 7000 कर्मचारियों को सीधा लाभ

DEHRADUN:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उपनल कार्मिकों के नियमितीकरण के साथ साथ कुल 19 फैसले लिए गए। बैठक में यूसीसी में संशोधन के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है। वहीं, उत्तराखंड पर्यटन की नियमावली को भी मंजूरी मिल गई है। 7000 उपनल कर्मियों […]

रुद्रप्रयाग: अगस्त्यमुनि में स्थानीय लोगों की प्रशासन से झड़प, लोगों ने तोड़ा गेट का आर्क, डोली ने किया मैदान में प्रवेश

RUDRAPRAYAG:  रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि में गुरुवार को स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच तनातनी का माहौल हो गया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर केदारनाथ हाईवे पर अगस्तमुनि में अगस्त्य ऋषि की डोली ने जमकर तांडव मचाया। मुनि महाराज की डोली को मंदिर से रवाना होकर अगस्त्यमुनि मैदान में अपने गद्दीस्थल तक जाना था, लेकिन […]

धधक रहे नंदादेवी बायोस्फेयर रिजर्व के जंगल, वायुसेना ने जोशीमठ में तैनात किए चॉपर

CHAMOLI: चमोली के नंदा देवी नेशनल पार्क (नंदा देवी बायोस्फेयर रिजर्व) के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिए ऑपरेशन शुरू करने जा रही है। इसके लिए भारतीय वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है। एयरफोर्स के चॉपर जोशीमठ में तैनात किए गए हैं और राज्य सरकार से मदद का सिग्नल मिलते ही चॉपर […]

पौड़ी में नहीं रुक रहा गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में नेपाली व्यक्ति को बनाया शिकार, नैनीताल में स्कूलें बंद

PAURI: पहाड़ी क्षेत्रों में गुलदार, बाघ और भालू के आतंक से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। पौड़ी के इडवालस्यूं क्षेत्र में फिर एक बार गुलदार की दहशत से लोगों में खौफ पसरा है। गुरुवार सुबह ग्राम पंचायत बाड़ा में गुलदार ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। बताया जा रहा […]

पिथौरागढ़: चाकबोरा मार्ग पर 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,  दो महिलाओं की मौत, चालक गंभीर रूप से घायल

PITHORAGARH:  पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा ह गया। यहां चाकबोरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिसमें देवरानी-जेठानी की मौके पर मौत हो गई जबकि, कार चालक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, हादसा बेरीनाग तहसील से 25 किलोमीटर दूर चाकबोरा मोटर मार्ग […]

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए उमड़ा जन सैलाब, कड़ाके की ठंड के बावजूद हर की पौड़ी पर लगाई आस्था की डुबकी

HARIDWAR:  माघ मकर संक्रांति पर्व के पावन अवसर पर हरिद्वार में गंगा स्नान के श्रदग्धालुओं का सैलाब उमड़ा। घने कोहरे और भयंकर ठंड के बावजूद सुबह 4 बजे से ही हर की पैड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर भक्तों ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान ढोल और दमाऊं की थाप के बीच देव डोलियों […]

आत्महत्या करने वाले किसान सुखवंत के परिजनों से मिले गोदियाल-यशपाल, न्यायिक जांच की मांग की

KASHIPUR: उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने मंगलवार को उधमसिंहनगर के ग्राम पैगा पहुंचकर मृतक किसान सुखवंत सिंह के परिजनों से मुलाकात करके शोक संवेदना व्यक्त की तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। कांग्रेस के नेताओं ने सरकार से मामले की न्यायिक जांच की मांग भी की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष […]

मंत्री पति के बयान पर बवाल, BJP-कांग्रेस आमने सामने, महिला कांग्रेस का धरना, भाजपा ने की गोदियाल पर FIR की मांग

DEHRADUN:  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी साहू के बिहार से 20-25 हजार में लड़की खरीद वाले बयान पर सि.यासी बवाल मचा है। सोमवार को महिला कांग्रेस ने थाने में उग्र प्रदर्शन किया। थाली बजायी और साहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।इसके बाद देर रात तक डालनवाला कोतवाली में धरना दिया […]

किसान सुखवंत सिंह खुदकुशी मामले में SSP का एक्शन: एसओ-दरोगा सस्पेंड, पैगा चौकी की पूरी टीम लाइन हाजिर

KASHIPUR:  काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में मृतक द्वारा वायरल वीडियो में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिसके बाद एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की है। एसएसपी ने लापरवाही पर थाना आईटीआई के एसओ और उपनिरीक्षक को निलंबित कर दिया है, जबकि पैगा चौकी की पूरी टीम […]

प्रेम में पागल चाची-भतीजा घर से हुए फरार, देहरादून में किया कुछ ऐसा कि पहुंचे सीधे सलाखों के पीछे

DEHRADUN:  उत्तराखंड में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां चाची और भतीजे ने मिलकर ऐसा कारनामा कर डाला कि हर कोई दंग रह गया। हैरानी की बात ये है कि रुद्रप्रयाग के रहने वाले लड़के को अपनी ही चाची से प्यार हो गया, दोनों शादी के लिए घर से फरार होकर देहरादून […]

अंकिता भंडारी केस: पहाड़ों में उत्तराखंड बंद का जबरदस्त असर, शहरों में खुले रहे बाजार

DEHRADUN: पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग और वीआईपी पर एक्शन की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से आज उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया था। पहाड़ी क्षेत्रों में बंद का पूर्ण असर दिखा जबकि देहरादून हरिद्वार समेत शहरों में बंद प्रभावी रूप से नजर नहीं आया। पौड़ी में […]

ऋषिकेश वन भूमि मामला:  सर्वे करने पहुंची टीम का महिलाओं ने किया तीखा विरोध

RISHIKESH:  ऋषिकेश में पशुलोक समिति की वन भूमि के मामले पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विवाद लगातार जारी है। वन विभाग की टीम आज दोबारा यहां तारबाड़ करने पहुंची थी, लेकिन टीम को स्थानीय महिलाओं का तीखा विरोध झेलना पड़ा। शनिवार को अमित ग्राम गली नंबर 25 में वन विभाग की टीम जैसे […]