छात्रसंघ चुनाव: DAV कॉलेज देहरादून में मतगणना में हंगामा, काउंटिंग टेबलों को फेंका गया

Share this news

DEHRADUN: देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान भारी हंगामा और बवाल हो गया। मतों की गिनती के समय ABVP और NSUI के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि उग्र छात्रों ने काउंटिंग टेबलों को उठाकर फेंक दिया।

मतगणना केंद्र के भीतर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया  के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। विवाद बढ़ने पर काउंटिंग हॉल के अंदर रखी टेबलों और कुर्सियों को तोड़-फोड़ कर फेंक दिया गया, जिससे पूरे कॉलेज परिसर में तनाव और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज में सुबह से ही माहौल गर्माया हुआ था, जहां वोटिंग के दौरान फर्जी आईडी कार्ड और मतदाताओं को प्रभावित करने को लेकर पुलिस और कांग्रेस-एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी।

 

(Visited 7 times, 7 visits today)

You Might Be Interested In