अगले 48 घंटे में बिजली चमकने के साथ होगी तेज बारिश, रेड अलर्ट जारी

Share this news

DEHRADUN: मानसून के जाते जाते उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में मौसम अचानक बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में अधिकतर जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली चमकने और गर्जन के साथ तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने 26 सितंबर को नैतीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर,पिथौरागढ़ में  भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि 27 सितंबर को पौड़ी , देहरादून, टिहरी और हरिद्वार में जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अचानक बदलते मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है। इस दौरान कई इलाकों में तेज से मूसलाधार बारिश देखने को मिल सकती है। पर्वतीय जिलों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क बाधित होने और स्थानीय स्तर पर जलभराव जैसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं।

इसके अलावा इन जिलों के कुछ इलाकों में 40 किलोमीट प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ तेज दौर की बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक  26 से 30 सितंबर के बीच उत्तराखंड से मानसून विदा हो सकता है। जिसके बाद हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा।

(Visited 25 times, 25 visits today)

You Might Be Interested In