उत्तराखंड खबर

3189 Videos

छात्रसंघ चुनाव में रश्मि लमगड़िया ने रचा इतिहास, DAV में ABVP जीती, DSB Campus, MBPG कॉलेज में करारी हार

Haldwani/Dehradun: उत्तराखंड के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव आज छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। प्रदेश के सबसे बड़े कॉलेज देहरादून के DAV कॉलेज में अध्यक्ष पद पर ABVP का फिर परचम लहराया है। ABVP ने गढ़वाल क्षेत्र के अधिकतर कॉलेजों में विजय पताका फहराई है। हालांकि कुमाऊँ यूनिवर्सिटी के डीएसबी कैंपस […]

छात्रसंघ चुनाव: डीएवी में अध्यक्ष पद पर आर्यन ग्रुप का कब्जा,  MKP, SGRR में एबीवीपी का क्लीन स्वीप  

DEHRADUN/HALDWANI: प्रदेश में आज हुए छात्र संघ चुनाव के नतीजे मिलने शुरू हो गए हैं। राज्य के सबसे बडे कॉलेज में एबीवीपी को बडा झटका लगा है। यहां 14 साल बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अध्यक्ष पद पर हार मिली है। अध्यक्ष पद पर NSUI से बागी होकर आर्यन ग्रुप से चुनाव लड़े सिद्धार्थ […]

छात्रा को महिला टीचर से हुआ इकतरफा प्यार, नहीं बनी बात तो उठाया ये बड़ा कदम

BAJPUR:  ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां की एक छात्रा को अपनी महिला टीचर से इकतरफा प्यार हो गया। लेकिन टीचर ने जब इस बात का विरोध किया और एग्जाम में कम नंबर दिए तो छात्रा ने बदला लेने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से टीचर की अश्लील फोटो […]

छात्रा को शादी के बाद स्कूल आने से रोका, प्रबंधन ने कहा माहौल खराब हो जाएगा, प्राइवेट पढ़ाई करो

ALMORA:  अल्मोड़ा के एक इंटर कॉलेज में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक 19 वर्षीय छात्रा को उसकी शादी के कारण कक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई थी। स्कूल प्रशासन ने इस फैसले के पीछे “विवाहित छात्रों के खिलाफ नीतियों” का हवाला दिया। शादी के बाद छात्रा स्कूल आई तो उससे कहा […]

छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले नजीबाबाद के गेस्ट टीचर के पास कहां से आए दो-दो स्थाई निवास प्रमाण पत्र?

CHAMOLI:  चमोली जिले के दशोली ब्लॉक में राजकीय इंटर कालेज गौणा में तैनात नजीबाबाद के अतिथि शिक्षक यूनुस अंसारी पर छात्रा से छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे हैं। यही नहीं शिक्षक के सातवीं कक्षा के एक बालक का भी शोषण किया जिसके बाद उसे नौकरी से हटा दिया गया है और पोक्सो एक्ट में मुकदमा […]

छिनका में भारी भूस्खलन, बद्रीनाथ हाइवे 12 घंटे से बंद, 8000 यात्री फंसे

रैबार डेस्क: गुरुवार सुबह हुए भूस्खलन के कारण बद्रीनाथ हाइवे दिनभर की मशक्कत के बाद भी खुल नहीं पाया है। छिनका के पास पहाड़ी से भारी मलबा आने के कारण मार्ग बंद हो गया था। सुबह नौ बजे से जेसीबी की मदद से मार्ग खोलने की कोशिशें थी लेकिन रुक रुक कर मलबा आने से […]

छुट्टियों में गांव आए कीर्ति चक्र विजेता मेजर दिग्विजय, खस्ताहाल सड़कों को सुधारने का खुद उठाया बीड़ा

SRINAGAR: उत्तराखंड में कोई कोना ऐसा नही जहां मानसून में सड़कों को नुकसान न पहुंचा हो। सरकार भले ही सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए डेडलाइन पर डेडलाइन दे रही हो, लेकिन एक फौजी ने खुद ही पहल करते हुए सुस्त विभाग को आईना दिखाया है। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र में डांग गांव को जोड़ने […]

छोटी परियोजनाओं के लिए बनेगी नई हाइड्रो पॉलिसी, महासू देवता का मास्टर प्लान, पढ़िए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 20 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई है। कैबिनेट ने उत्तराखंड में हिमाचल की तर्ज पर हाइड्रो पॉलिसी तैयार करने पर मुहर लगाई है। साथ ही सचिवालय प्रशासन में 90 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से भरे जाने और महासू देवता व […]

छोटे कपड़े पहनकर आने वालों को देवभूमि के इन तीन मंदिरों में नहीं मिलेगा प्रवेश,  महानिर्वाणी अखाड़े ने लागू किया ड्रेस कोड 

Haridwar:  देवभूमि उत्तराखंड के तीन बड़े मदिरों में महिलाओं और युवतियों के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया है। हरिद्वार के कनखलस्थित दक्ष प्रजापति मंदिर, पौड़ी का नीलकंठ महादेव मंदिर और देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में अब छोटे और असभ्य कपड़े पहनकर आने वालों को एंट्री नहीं मिल सकेगी। ये तीनों मंदिर महानिर्वाणी अखाड़े के […]

जंग तो जीत नहीं सकता इसलिए हैकर्स का सहारा ले रहा पाकिस्तान, भारतीय सेना से जुड़ी वेबसाइटों पर साइबर हमला

NATIONAL DESK:  पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के एक्शन से पाकिस्तान में बौखलाहट है। पाकिस्तानी फौज में भगदड़ मची है। पाकिस्तान अब साइबर हैकरों के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर साइबर अटैक कर रहा है। साइबर अटैक में भारतीय सेना से संबंधित ऑटोनोमस वेबसाइट को हैक करने की कोशिश की गई है। पिछले दो […]

जंगल की आग बुझाते वक्त बुरी तरह झुलसे 2 युवकों की मौत से मातम

Pauri Garhwal: जंगल की आग ने दो युवकों की जान ले ली। पौड़ी के पोखड़ा ब्लॉक में वनाग्नि के बीच जंगल मे फंसे 2 युवक गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों जंगल में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्होंने […]

जंगल में मिला 500 व 1000 के पुराने नोटों का ढेर, कुछ पेड़ों पर लटके, कुछ जमीन पर बिखरे मिले

NAINITAL: नैनीताल के जंगल में कुत्ता घोजने गए लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्हें वहां पुराने 500 और 1000 के नोटों का ढेर दिखा। ये नोट 2016 में नोटबंदी के बाद बंद कर दिए गए थे। इससे स्थानीय लोगों और प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की मानें तो कोई शख्स पकड़े […]