उत्तराखंड खबर

3189 Videos

पटवारी भर्ती पेपर लीक मामला: UKPSC कर्मचारी ने पत्नी के साथ ₹ 22.5 लाख में लीक किया पेपर,  4 आरोपी गिरफ्तार

DEHRADUN/HARIDWAR: पटवारी भर्ती का पेपर लीक होने से युवाओं में निराशा है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में धांधली की शिकायतों के बाद परीक्षाओं को कराने का जिम्मा उत्तराखंड लोकसेवा आयोग को सौंपा गया था। दावे किए गए थे कि अब परीक्षाएं साफ सुथरी और पारदर्शी होंगी, लेकिन लगता है यहां भी किसी हाकम सिंह गैंग […]

रिटायर शिक्षक भी निकला पेपर लीक का खिलाड़ी, SIT ने किया गिरफ्तार, 2 लाख का कैश बरामद

HARIDWAR:  उत्तराखंड लोकसेवा आयोग पटवारी भर्ती पेपर लीक मामले के आरोपियों की धरपकड़ जारी है। एसआईटी ने मामले में एक रिटायर्ड शिक्षक अभय राम को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 2 लसाख रुपए की नकदी भी बरामद की गई है। इस मामले में यह 12वीं गिरफ्तारी है। एसएसपी अजय सिंह के कुशल […]

मातम में बदला शादी का जश्न, बारातियों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार , 1 की मौत 31 घायल

HARIDWAR:  धर्मनगरी हरिद्वार में बारात की खुशियों को एकतेज रफ्तार कार ने मातम में बदल दिया। बहादराबाद थाना क्षेत्र में घुड़चढ़ी के दौरान बाराती सड़क पर जश्न मना रहे थे, इसी दौरान एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बारातियों को कुटलते हुए निकल गई। घटना में 1 बाराती की मौत हो गई जबकि 31 लसोग घायल हैं। […]

 अतिक्रमण हटाने के नाम पर बीजेपी पार्षदों की गुंडागर्दी, 5 पार्षदों समेत 21 के खिलाफ मुकदमा दर्ज   

DEHRADUN: कुछ दिन पहले कानपुर में अतिक्रमण हटाने के नाम पर एक मां बेटी झोपडी के भीतर जिंदा जल गए। इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया। देहरादून में भी कुछ इसी तरह की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया। दरअसल देहरादून में बीजेपी पार्षदों पर गुंडागर्दी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। […]

पटवारी पेपर लीक केस में  50 हजार का ईनामी डेविड चढ़ा SIT के हत्थे, 2021 में भी जा चुका है जेल

HARIDWAR: पटवारी पेपर लीक मामले में एसआईटी की कार्रवाई जारी है। एसआईटी ने फरार चल रहे 50 हजार के ईनामी आरोपी डेविड को भगवानपुर से गिरफ्तार किया है। डेविड 2021 में वन दरोगा भर्ती घोटाले में भी जेल जा चुका है। डेविड ने लाखों रुपए वसूलकर अभ्यर्थियों को रिजॉर्ट में पेपर लीक हुआ पेपर रटवाया […]

त्यूणी में दुःखद हादसा: 3 मंजिला घर में भीषण आग, 4 बच्चों की मौत की खबर

Dehradun: देहरादून के त्यूणी से बहुत दुःखद खबर है। त्यूणी पुल के पास एक घर में भीषण आग लगने से घर के भीतर मौजूद 4 मासूमों की झुलसने से दर्दनाक मौत की सूचना है। जबकि 4 अन्य लोग भी झुलस गए। इस घटना से क्षेत्र में मातम पसरा है। जानकारी के अनुसार, त्यूणी में टोंस […]

कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का निधन, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

BAGESHWAR:  उत्तराखंड की सियासत में बुधवार को दुखद खबर आई। लंबे समय से बीमार चल रहे कैबिनेट मंत्री और 4 बार के विधायक चंदन राम दास का आकस्मिक निधन हो गया।    उनके निधन की खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई। सीएम धामी ने उनके निधन पर गहरा शोक जताया। सरकार ने […]

हिंदू लड़की-मुस्लिम लड़का शादी पर मचा बवाल तो भाजपा नेता ने बेटी की शादी के कार्यक्रम रद्द किए

Pauri: पौड़ी नगरपालिका के चेयरमैन यशपाल बेनाम की बेटी की शादी पर बवाल मचा है। उत्तर प्रदेश के मुस्लिम युवक से होने वाली शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुआ, बेनाम का चौतरफा विरोध होने लगा। विरोध को देखते हुए लड़की के पिता यशपाल बेनाम ने 26, 27 औऱ 28 मई को […]

देहरादून में ऑनलाइन धर्मांतरण, हिंदू युवक घर पर पढ़ने लगा नमाज, टोकने पर पिता से मारपीट

DEHRADUN: देहरादून के डोईवाला क्षेत्र का एक हिंदू युवा इस्लाम का कट्टर समर्थक बन गया। युवक चार साल से घर से बाहर नहीं निकला,वह घर पर ही नमाज पढ़ने लगा। ऑनलाइन इस्लामिक ग्रुपों से जुड़कर उसका अपने धर्म से इतना मोह भंग हुआ कि टोकने पर पिता से ही मारपीट करने लगा। पुलिस जांच में […]

CM के निर्देश- जनशिकायतों का हो त्वरित समाधान,  सीएम हेल्पलाइन 1905 की महीने में 2 बार समीक्षा करें डीएम     

DEHRADUN:  सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों की त्वरित सुनवाई और समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को महीने में दो बार सीएम हेल्पलाइ की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम खुद भी हर महीने के आखिरी गुरुवार को इसकी समीक्षा करेंगे। इसके अलावा सचिव एवं विभागीय […]

सड़कों की दशा सुधारने पर सीएम धामी का फोकस, सशक्त उत्तराखण्ड @25 के लक्ष्यों की समीक्षा में अफसरों को सख्त निर्देश

DEHRADUN: बारिश के मौसम में सड़कों को कम से कम नुकसान हो, तमाम सड़कें जल्द से जल्द गड्ढा मुक्त हों, इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पीडब्ल्यूडी औऱ वन विभाग की समीक्षा की। सीएम धआमी ने सशक्त उत्तराखण्ड @25 के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अधिकारियों को सभी जरूरी कदम उठाने […]

पुरोला में देर रात बादल फटा, कई भवनों, दुकानों को नुकसान

UTTARKASHI: पुरोला के छाड़ा खड्ड में शुक्रवार-शनिवार रात करीब 2 बजे बादल फटने से नगर पंचायत पुरोला के वार्ड नं 3 व 4 में कुछ भवनों, वाहनों, सडक आदि को क्षति पहुंचा है। बादल फटने के बाद क्षेत्र में लगातार मूसलाधार बारिश जारी है जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। देर रात हुई अतिवृष्टि के […]