नैनीताल364 Videos

उत्तराखंड बोर्ड टॉपर्स की कहानी: कोई निजी स्कूल से सरकारी में आया, कोई किसान का बेटा तो कोई रोड़वेज चालक का बेटा

DEHRADUN: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित हो चुके हैं। देहरादून के राजकीय इंटर कालेज बड़ासी की छात्रा अनुष्का राणा ने 12वीं में टॉप किया है जबकि 10वीं में कमल चौहान और जतिन जोशी संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं। कमल चौहान जहां किसान के बेटे हैं, वहीं अनुष्का राणा ने निजी स्कूलों के बजाए […]

उत्तराखंड बोर्ड-10वीं, 12वीं के नतीजे: हाईस्कूल में कमल -जतिन, इंटर में अनुष्का राणा बनीं टॉपर, 90.77% रहा हाईस्कूल का रिजल्ट 

RAMNAGAR:  विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तराखंड बोर्ड ने 10वीं औऱ 12वी परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस बार भी 10वीं और 12वी की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मारी है। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह चौहान व हल्द्वानी के जतिन जोशी ने उत्तराखंड टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट में देहरादून की छात्रा अनुष्का […]

धामी सरकार का सख्त आदेश, उत्तराखंड में विदेशी घुसपैठियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को राज्य में गैर कानूनी तौर पर फर्जी प्रमाण पत्रों (फर्जी आधार कार्ड आदि) से रहने वाले विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर व्यापक ड्राइव चलाकर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने डीजीपी को निर्देश दिए हैं कि थाना स्तर पर यदि कोई […]

उच्च शिक्षा के अस्थायी प्राध्यापकों पर रोजी रोटी का संकट , निदेशक को सौंपा ज्ञापन

HALDWANI: एक तरफ उत्तराखंड सरकार दावे कर रही है कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में नियमित शिक्षकों की हरसंभव तैनाती के प्रयास हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उच्च शिक्षा विभाग में प्रभावित हुए सैकड़ों अस्थाई शिक्षकों का भविष्य अंधकार में जा रहा है। सुरक्षित भविष्य और अतिशीघ्र समायोजन की मांग को लेकर उच्च शिक्षा के […]

हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर लगने के बाद 12 दिन में आया 46.60 लाख का बिल, विभाग ने मानी गलती

HALDWANI:  एक तरफ ऊर्जा विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है, दूसरी तरफ स्मार्ट मीटर के बड़े झोल सामने आ रहे हैं। हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद एक उपभोक्ता का महज 10 दिन का बिल 46 लाख 60 हजार रुपए आ गया। इतना बिल देखकर उपभोक्ता के होश […]

गर्मी के साथ साथ आम आदमी को सताएगी महंगी बिजली, उत्तराखंड में इतने बढ़ गए बिजली के दाम

DEHRADUN:   उत्तराखंड के विद्युत उपभोक्ताओं पर गर्मी के साथ साथ महंगे बिल की मार पड़ने वाली है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने घऱेलू और कमर्शियल कनेक्शन के लिए बिजली की प्रति यूनिट दरों में 5.62 फीसदी तक इजाफा किया है। इससे प्रदेश के करीब 27 लाख विद्युत उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगेगा। राहत की […]

लंबे इंतजार के बाद 20 दायित्वधारियों की सूची जारी, कर्नल कोठियाल, ऐश्वर्या रावत, सायरा बानो को मिली खुशखबरी

DEHRADUN: लंबे इंतजार के बाद धामी सरकार ने भाजपा के 20 नेताओं को खुशखबरी दी है। सरकार ने 20 दायित्वधारियों की सूची जारी की है। जिनको दायित्व मिला है उनमें कर्नल अजय कोठियाल, शैला रानी रावत की बेटी ऐश्वर्या रावत, तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़न वाली सायरा बानो भी शामिल हैं। सूचना महानिदेशक बंशीधर […]

मियांवाला, नवाबी रोड नहीं अब रामजीवाला, अटल मार्ग कहिए, 15 जगहों के नाम बदलने पर अखिलेश का तंज, उत्तराखंड को UP-2  कर दो

DEHRADUN:  उत्तराखंड में  उत्तराखंड में 15 जगहों के नाम परिवर्तित किए गए हैं। हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में 15 जगहों के नाम बदले गए हैं। सरकार का कहना है कि जनता की भावनाओं और सांस्कृतिक ऐतिहासिक स्वरूप को ध्यान में रखते हुए ऐसा किया गया है। हालांकि इस पर सियासत भी तेज हो […]

यू ट्यूबर बिरजू मयाल के साथ बुरी तरह मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

KASHIPUR:  अभी अभी खबर आ रही है कि यू ट्यूबर बिरजू मयाल के साथ काशीपुर में अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट की गई है। बिरजू मयाल के दोनों पैरों में गंभीर चोटें हैं, चेहरे पर भी सूजन दिख रही है। हमलावर कौंन हैं अभी इसका पता नहीं लग सका है। बता दें कि रामनगर का युवा […]

उत्तराखंड में अवैध खनन का मुद्दा संसद में उठा, खनन सचिव ने कहा आरोप झूठे

DEHRADUN: उत्तराखंड में अवैध खनन का मुद्दा देश की संसद में भी गूंजा है। पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को लोकसभा में अवैध खनन से भरे ट्रकों और उनसे सड़कों पर जनता की सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुददे की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने लोकसभा स्पीकर के जरिए […]

कैंची धाम तक नहीं पहुंच सकेंगे निजी वाहन, यहां करनी होगी वाहनों की पार्किंग, शटल सेवा शुरू

NAINITAL:  बाबा नीम कौरली महाराज के विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम में बडी तादात में श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। कैंची धाम के मार्ग पर वाहनों की भारी भीड़ से घंटो तक जाम लगा रहता है। स्थानीय प्रशासन ने जाम की स्थिति से निपटने के लिए शटल सेवा की शुरुआत […]

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन 1905 पर सुनी लोगों की समस्याएं,  समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कारर्वाई के निर्देश

DELHI:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली स्थित कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन 1905 में समय पर समस्याओं का निवारण न करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने औऱ शिकायतें लंबित रखने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनमानस की है। जन […]