उत्तराखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों की टीम कर रही निगरानी

Share this news

NAINITAL: तीन दिन के उत्तराखंड दौरे पर आए उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की कुमाऊं विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के बाद अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें नैनीताल राजभवन ले जाया गया है, जहां डॉक्टर उनका प्राथमिक उपचार कर रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ बुधवार को उत्तराखंड के तीन दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे। यहां कुमाऊं विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए जहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दरअसल कुमाऊं विश्वाविद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह कार्यक्रम में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपने संबोधन में बार-बार कार्यक्रम में उपस्थित 1989 में अपने साथ सांसद रहे डॉ. महेंद्र सिंह पाल का जिक्र कर रहे थे। कार्यक्रम के बाद मंच से उतरकर उन्होंने डॉ पाल को गले लगाया। पांच मिनट तक पुरानी बातें करते रहे। डॉ पाल बहुत भावुक होकर रोने लगे। बाद में डॉ पाल को गले लगाए हुए ही उप राष्ट्रपति धनखड़ भी रोने लगे। इसी दौरान उपराष्ट्रपति का स्वास्थ्य बिगड़ गया और वे डॉ पाल के गले लगते ही नीचे गिर गए। मौके पर चिकित्सकों की टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।

आनन-फानन में उन्हें राजभवन भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। हालांकि, पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने बताया कि, भावुक होने के कारण उनकी थोड़ी तबीयत बिगड़ी, लेकिन कुछ देर बाद वे नॉर्मल हो गए।

(Visited 190 times, 1 visits today)

You Might Be Interested In