देश-विदेश

2741 Videos

चुनाव आयोग ने उत्तराखंड के गृह सचिव शैलेश बगोली समेत 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए, ये रही वजह

DEHRADUN:  भारतीय निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा फैसला लेते हुए 6 राज्यों के गृह सचिव को हटा दिया है। इसमें उत्तराखंड समेत गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के गृह सचिव शामिल हैं। उत्तराखंड में गृह सचिव शैलेश बगोली हैं उन्हें अब आय़ोग के निर्देश के बाद फौरन हटाया जाएगा। […]

भ्रामक विज्ञापन मामले पर  बाबा रामदेव ने सुप्रीम कोर्ट में मांगी माफी, कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, एक्शन के लिए रहो तैयार

NEW DELHI:  पंतजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पतंजलि को फटकार लगाई है। अदालत ने कहा है कि वो पंतजलि के जवाब से संतुष्ट नहीं है। सुनवाई के दौरान बाबा रामदेव पेश हुए। इसके अलावा पतंजलि आयुर्वेद के एमडी आचार्य बालकृष्ण भी देश की शीर्ष अदालत में हाजिर हुए। और कोर्ट […]

पौड़ी में हैरान करने वाला मामला, मेहंदी की रस्म के बाद दुल्हन हुई अचानक गायब, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

PAURI: पौड़ी जनपद के एक गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दुल्हन हाथों पर मेंहदी लगाकर सजी थी। घरवालों को बारात के आने का इंतजार था। लेकिन तभी फिल्मी स्टाइल में ड्रामा शुरू हुआ और दुल्हन अचानक गायब हो गई। परिजनों ने उसे आसपास ढूंढा,  लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल […]

गंगोत्री हाइवे पर टला बड़ा हादसा, ब्रेक फेल होने से तीर्थयात्रियों का वाहन पहाड़ी से टकराया, 8 घायल

UTTARKASHI: गंगोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। सोनगाड़ के नजदीक गुजरात के तीर्थयात्रियों के वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए, जिसके बाद वाहन पहाड़ी से टकरा गया। वाहन में 18 तीर्थयात्री सवार थे, जिसमें से 8 तीर्थयात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि वाहन तेज रफ्तार में […]

उत्तरकाशी: गंगोत्री नेशनल हाइवे पर चट्टान गिरने से दबे वाहन, 1 की मौत, 5 लोग घायल

UTTARKASHI:  उत्तरकाशी में शुक्रवार को गंगोत्री हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां डबरानी के पास चट्टान का बड़ा हिस्सा खिसककर सड़क पर आ गया। इस हादसे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। प्रशासन ने अभी तक 1 व्यक्ति की मौत और 5 के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को […]

एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर 4 चॉपर ने एक साथ की इमरजेंसी लैंडिग, मचा हड़कंप

Rishikesh: उत्तराखंड में बुधवार को अचानक मौसम खराब होने से एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर 4 चॉपर की एक साथ इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। तीन हेलीकॉप्टरों में केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालु मौजूद थे जबकि एक हेलीकॉप्टर में उत्तर प्रदेश के पीडब्ल्यूडी राज्य मंत्री बैठे थे। अचानक एकसाथ 4 चॉपर की इमरजेंसी लैंडिंग से हड़कंप […]

अदम्य साहस और शौर्य के लिए उत्तराखंड के जाबांज कमांडो को मिला कीर्ति चक्र, राष्ट्रपति ने प्रदान किए सैन्य अलंकरण

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्र के लिए सर्वस्व बलिदान करने वाले 37 बहादुर सैनिकों को वीरता पुरस्कार प्रदान किए। राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह-2024  में राष्ट्रपति ने 10 कीर्ति चक्र तथा 27 शौर्य चक्र प्रदान किए। 10 में सात कीर्ति चक्र और 27 में सात शौर्य चक्र मरणोपरांत प्रदान […]

मीटिंग के लिए जा रही महिला पुलिसकर्मियों स्कूटी को बस ने मारी जोरदार टक्कर, दरोगा की मौत, कॉन्स्टेबल गंभीर रूप से घायल

DEHRADUN: राजधानी के अजबपुर फ्लाइओवर के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसमें सवार एक महिला पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दूसरी बुरी तरह घायल है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह कांवड यात्रा […]

उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों के मानकों की होगी जांच, आवास मंत्री ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी

DEHRADUN:  दिल्ली को कोचिंग सेंटर में जलभराव से 3 छात्रों की मौत की घटना के बाद उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर है। घटना सेसबक लेते हुए शहरी आवास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी कोचिंग सेंटरों के मानकों की जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। ये समिति […]

उग्रवादियों के हमले में आसाम राइफल्स के जवान शहीद, मणिपुर में तैनात थे लोहाघाट निवासी गुणानंद चौबे

CHAMPAWAT: उत्तराखंड के लिए एक औऱ दुखद खबर है। लोहाघाट के चौबे गांव निवासी असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में शहीद हो गए। चौबे के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे सुई व लोहाघाट क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, शहीद का परिवार दिल्ली […]

केंद्र ने बढ़ाई आपदा रिकवरी और पुनर्निर्माण की दरें, आपदा प्रभावित उत्तराखंड को मिलेगा बड़ा लाभ

DEHRADUN: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एसडीआरएफ (State Disaster Response Fund) की रिकवरी और पुनर्निर्माण की निर्धारित दरों को संशोधित कर बढ़ा दिया गया है। इस बढ़ोतरी से आपदा प्रभावित उत्तराखंड को सबसे ज्यादा लाभ होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से इस बढ़ोतरी के लिए लंबे समय से पैरवी की जा रही थी। केंद्रीय […]

राज्यपाल ने 19 शिक्षकों को प्रदान किए राज्य स्तरीय शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार

DEHRADUN:  शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वर्ष 2023 में शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कारों के लिए चयनित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह […]